-
Advertisement
हाई टेंशन बिजली की तारों की चपेट में आए दो युवकों की मौ#त, प्रिंटिंग प्रेस में करते थे काम
Himachal news: औद्योगिक क्षेत्र परवाणु में एक दिल को दहला देने वाला हादसा पेश आया है। यहां पर टिकरी नरियाल गांव के समीप हाई टेंशन बिजली की तारों की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान वसंत और बृजेश के रूप में हुई है, जो एक निजी प्रिंटिंग कंपनी में कार्यरत थे और ड्यूटी खत्म होने के बाद दोपहिया वाहन से अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में अचानक उनकी बाइक बिजली की एचटी लाइनों की चपेट में आ गई, जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
परवाणु पुलिस कर रही मौत की जांच
स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना के समय कुछ राहगीरों ने लकड़ी के डंडों की मदद से उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक दोनों बेहोश होचुके थे। तत्पश्चात उन्हें तत्काल परवाणु ईऐसआई अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। परवाणु पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है और हादसे के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है।
नरेंद्र

