-
Advertisement
बंजार में खुलेगा डे बोर्डिंग स्कूल व मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट,12 पंचायतों की महिलाओं को महिला सम्मान निधि की तीन किस्त
CM Sukhu: सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान कुल्लू जिला के बंजार विकास खंड के देहूरी में जनसभा को सम्बोधित करते हुए बंजार में सीबीएसई बोर्ड आधारित राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल और दस हजार लीटर क्षमता वाला मिल्क प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक सुधार कर रही है और यह प्रयास आगे भी जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि पूर्व सीएमजयराम ठाकुर ने प्रदेश की जनता की संपदा को लुटाया और विधानसभा चुनाव जीतने के लिए 5000 करोड़ रुपये की चुनावी रेवड़ियां बांट दी गईं। बंजार में 12 पंचायतों की महिलाओं को एक साथ महिला सम्मान निधि की तीन किस्त मिलेंगी।
हिमाचल के हितों के साथ समझौता नहीं
सीएम ने कहा कि मैं हिमाचल प्रदेश के लोगों की मांगों को लेकर दिल्ली गया। हम दिल्ली व हरियाणा को पानी देंगे, लेकिन पहले वह 14 साल से लंबित बीबीएमबी का एरियर हिमाचल प्रदेश को दें। मैंने साफ कह दिया है कि पहले पड़ोसी राज्य इस एरियर को देने का शपथ पत्र सुप्रीम कोर्ट दायर करें, फिर हम किशाऊ बांध पर आगे बढ़ेंगे। मैं प्रदेश को अपना परिवार मानता हूं इसलिए मैं हिमाचल प्रदेश के हितों के साथ समझौता नहीं करूंगा।
2238 लाभार्थियों को एक करोड़ 71 हजार की सम्मान राशि
सीएम ने बंजार विकास खण्ड की 18 वर्ष से 59 वर्ष आयु वर्ग की 2238 पात्र महिलाओं को इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि अप्रैल 2025 से जून 2025 तक (तीन महीने) 4500 रूपये प्रति लाभार्थी की दर से बचत खातों में 1 करोड़ 71 हजार की राशि हस्तांतरित कर इस योजना का शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार पात्र महिलाओं को चरणबद्ध ढंग से 1500 रूपये प्रतिमाह प्रदान कर रहे है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार राज्य की सम्पदा के लाभों से वंचित सभी वर्गों को लाभ पहुंचाने के लिए कृतसंकल्प है।
तुलसी
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

