-
Advertisement

धर्मशाला के व्यापारियों ने ट्रेड लाइसेंस के विरोध में बंद रखा कोतवाली बाजार, जोरदार नारेबाजी भी की
Protest against Trade license: धर्मशाला नगर निगम ( MC Dharmshala) द्वारा प्रस्तावित ट्रेड लाइसेंस व्यवस्था का विरोध तेज हो गया है। कोतवाली बाजार व्यापार मंडल (Kotwali bazaar vayapar mandal) ने ट्रेड लाइसेंस (Trade license) के विरोध में आज सुबह नौ बजे से बाजार बंद रखा। साथ ही कोतवाली के व्यापारियों ने एकत्रित होकर फव्वारा चौक पर प्रदर्शन किया। व्यापारियों का कहना है कि हम ट्रेड लाइसेंस का विरोध नहीं कर रहे हैं, लेकिन नगर निगम धर्मशाला किस उद्देश्य में लाइसेंस बनाने जा रहे हैं।
दाड़ी व्यापार मंडल का भी मिला समर्थन
कोतवाली बाजार व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनुज कश्यप ( Kotwali Bazaar Vayapar Mandal President Anuj Kashyap) ने कहा कि ट्रेड लाइसेंस के मुद्दे को जोरों से उठाया गया। इस दौरान व्यापारियों ने कहा कि प्रदेश में किसी भी नगर निगम के क्षेत्र में ट्रेड लाइसेंस लागू नहीं किए गए हैं तो धर्मशाला (Dharmshala)में ही क्यों लागू करने का दबाव बनाया जा रहा है। व्यापारियों ने मांग रखी है कि जब तक निर्वाचित पार्षद या प्रशासनिक अधिकारी ट्रेड लाइसेंस बनाने का उद्देश्य नहीं बताएंगे तब तक विरोध जारी रहेगा।
उधर दाड़ी व्यापार मंडल के अध्यक्ष हर्ष ओबेरॉय ने भी आंदोलन का समर्थन किया है। उनका कहना है कि नगर निगम केवल शुल्क वसूलने की बात करता है। दाड़ी क्षेत्र में भी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है।
रविंद्र चौधरी