-
Advertisement
आज मोर पंख से करें कुछ ऐसे उपाय, जीवन में आएगी सुख-समृद्धि
यह भी पढ़ें:कृष्ण जन्माष्टमी के दिन मोर पंख, बांसुरी और माखन लाना बिल्कुल ना भूलें

बता दें कि मोर पंख (Mor Pankh) से कुछ ऐसे उपाय किए जा सकते हैं, जिससे हमारे जीवन के दुख दूर होते हैं और हमारी कई मनोकामनाएं पूरी होती हैं। मोर पंख कालसर्प दोष से राहत पाने के लिए बहुत कारगार होता है। अगर किसी को कालसर्प दोष परेशान कर रहा है तो जन्माष्टमी के दिन घर में मोर पंख लाकर उसे पूजा स्थान पर रख लें। ऐसा करने से कालसर्प दोष से राहत मिलती है। घर से वास्तु (Vastu) दोष खत्म करने के लिए मोर के आठ पंखों को घर की उत्तर-पूर्व दिशा में ऐसी जगह पर रखें, जहां किसी बाहरी व्यक्ति की नजर ना पड़े। ऐसा करने से वास्तु दोष और नकारात्मक ऊर्जाएं दूर होंगी।
यह भी पढ़ें:आज इतने बजे से शुरू होगी जन्माष्टमी, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त

कहा जाता है कि घर के मुख्य द्वार पर मोर पंख लगाने से घर और परिवार के लोग बुरी नजर से बचे रहते हैं। वहीं, अगर घर के द्वार में मोर पंख से साथ बांसुरी भी लगा दी जाए तो घर में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहता है। बता दें कि धन प्राप्ति के लिए भी मोर पंख का इस्तेमाल किया जाता है। जो लोग ज्यादा पैसा कमाना चाहते हैं, वे जन्माष्टमी के दिन मोर पंख लाकर पैसे रखने की जगह पर दक्षिण दिशा में रख सकते हैं। ऐसा करने से राहु और शनि की बुरी नजर से राहत मिलेगी और घर की आर्थिक स्थिति भी ठीक होगी। वहीं, अगर बच्चों का मन पढ़ाई में नहीं लगता है तो वे अपने पास मोर पंख रखें। ऐसा करने से पढ़ाई से उनका ध्यान नहीं भटकेगा।
