-
Advertisement
देव उठनी एकादशी पर करेंगे ये उपाय तो बनी रहेगी भगवान विष्णु की कृपा
हिंदू धर्म में एकादशी तिथि को बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन लोग व्रत रखते हैं। वैसे तो एकादशी हर महीने में पड़ती है लेकिन कार्तिक शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली एकादशी का खास महत्व माना जाता है। इस तिथि को देव उठनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस बार देव उठनी एकादशी 4 नवंबर को है। पंचांग के अनुसार आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की देवशयनी एकादशी तिथि पर भगवान विष्णु योग निद्रा में चले जाते हैं। वहीं पूरे चार महीने बाद देवउठनी एकादशी के दिन वे जागते हैं। कहते हैं इस दिन कुछ खास उपायों को करने से भगवान विष्णु की कृपा हमेशा जातक पर बनी रहती है।
यह भी पढ़ें:आज आंवले के पेड़ के नीचे खाना खाने का है विशेष महत्व, पढ़े इसका महत्व
- इस दिन भगवान विष्णु की पूजा के समय उनकी तस्वीर या मूर्ति के पास कुछ पैसे जरूर रख दें। पूजा संपन्न होने के बाद इस पैसे को अपने पर्स या पैसा रखने वाली जगह पर रखें। ऐसा करने से आपको अवश्य ही धन लाभ होगा।
- धार्मिक मान्यताओं अनुसार एकादशी के दिन पीले रंग के कपड़े, पीले रंग के फल-फूल, पीले रंग के अनाज इत्यादि भगवान विष्णु को जरूर चढ़ाना चाहिए। साथ ही इसके बाद ये सभी वस्तुएं किसी जरूरतमंद को दान कर दें। ऐसा करने से भगवान विष्णु की आप पर शीघ्र ही कृपा बरसने लगेगी।
- देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु का केसर मिश्रित दूध से अभिषेक जरूर करें। माना जाता है कि ऐसा करने से भगवान विष्णु अवश्य प्रसन्न होते हैं और उनसें मांगी गई हर इच्छा पूरी होती है।
- धन-धान्य में वृद्धि के लिए भगवान विष्णु को सफेद मिठाई या खीर का भोग लगाएं। साथ ही श्री हरि भगवान विष्णु के भोग में तुलसी के पत्ते अवश्य डालें। ऐसा करने से भगवान विष्णु जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं।
- एकादशी पर सुबह जल्दी उठकर नदी में स्नान जरूर करें। ऐसा करने से आपके जीवन में सुख और समृद्धि आएगी। साथ ही स्नान के बाद गायत्री मंत्र का जाप भी जरूर करें।
- देवउठनी एकादशी के दिन शाम के समय तुलसी के पौधे के सामने घी का दीपक जरूर जलाएं और तुलसी की 11 बार परिक्रमा करें। इस उपाय से आपके जीवन में सुख-शांति आएगी।
- देवउठनी एकादशी के दिन मंदिर में एक नारियल और कुछ बादाम जरूर चढ़ाएं। ऐसा करने से आपके सुखों में वृद्धि होगी।
- एकादशी के दिन पीपल के पेड़ पर जल जरूर अर्पित करें। साथ ही पेड़ के नीचे शाम को दीपक जलाएं। ऐसा करने से आपकी धन संबंधी सभी दिक्कतें दूर हो जायेंगी।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group