-
Advertisement
होली पर भूलकर भी ना करें इन चीजों का दान, हो सकती है धनहानि!
Holi 2024: हिंदू धर्म में होली के त्योहार (Holi Festival) का बड़ा महत्व है, रंगों के इस त्यौहार को पूरे देशभर में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। होली से ठीक एक दिन पहले होलिका दहन (Holika Dahan) भी किया जाता है। इस साल होली (Holi) का त्योहार 25 मार्च को आ रहा है और होलिका दहन 24 को किया जाएगा। पंचांग के अनुसार, फाल्गुन पूर्णिमा की तिथि पर प्रदोष काल में होलिका दहन किया जाता है फिर इसके अगले दिन यानी चैत्र कृष्ण प्रतिपदा तिथि पर रंगों से होली खेली जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, होली पर हमें कुछ चीजों का दान नहीं करना चाहिए। होली पर इन चीजों का दान करके आपको धन हानि (Loss of Money) हो सकती है। आइए जानते हैं कि होली के दिन हमें किन चीजों के दान से बचना चाहिए।
कपड़ो का दान
वैसे तो कपड़ों का दान बहुत अच्छा माना जाता है, लेकिन होली और होलिका दहन के दिन कपड़ों का दान नहीं करना चाहिए। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इन दोनों दिन कपड़े का दान करने से व्यक्ति के जीवन से सुख-समृद्धि और खुशहाली चली जाती है। साथ ही व्यक्ति को आर्थिक तंगी का सामना भी करना पड़ता है।
धन का दान
गरीबों को धन का दान करता बेहद पुण्य का काम है लेकिन होली और होलिका दहन वाले दिन धन के दान से बचना चाहिए। माना जाता है कि इस दिन धन का दान करने वालों को दरिद्रता का सामना करना पड़ता है। साथ ही माता लक्ष्मी भी रुष्ट हो जाती हैं। ऐसे में इस दिन धन का दान ना करें।
सुहाग की चीजों का दान
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, होलिका दहन के दिन सुहागिन महिलाओं को भूलकर भी अपनी सुहाग वाली चीजों का दान किसी दूसरी महिला को नहीं करना चाहिए। यह उनके पति के लिए अच्छा नहीं होता है। साथ ही कुंडली में शुक्र की स्थिति भी कमजोर हो जाती है। इसलिए कोशिश करें कि इस दिन ऐसा ना करें।
