-
Advertisement
एक दम पूरी तरह ना छोड़िए चीनी का सेवन, हो सकता है नुकसान
मीठा खाना आखिर किसे पसंद नहीं होता। हर कोई मीठा (Sweet) खाना चाहता है मगर डायबिटीज और अन्य रोगों के कारण चीनी (Sugar) का सेवन छोड़ना पड़ता है। वहीं डॉक्टर भी मधुमेह से पीड़ित लोगों को चीनी कम खाने की सलाह देते हैं। वहीं लोग इस रोग से बचने के लिए चीनी खाने से परहेज करने लगते हैं। मगर क्या आपको पता है कि शक्कर को एक दम पूरी तरह छोड़ना भी सही नहीं होता है। इसके शरीर कुछ साइड इफेक्ट्स पड़ते हैं। आइए आज हम आपको बताते हैं कि चीनी को एक दम पूरी तरह छोड़ना क्यों ठीक नहीं रहता है। प्रायः शुगर दो प्रकार की होती है। एक नेचुरल और दूसरी प्रोसेस्ड। नेचुरल शुगर (Natural Sugar) हमें फलों से मिलती है। जैसे कि आम, अनानास, लीची, नारियल आदि से। वहीं प्रोसेस्ड शुगर गन्ने और चुकंदर से तैयार होती है।
यह भी पढ़ें:तुलसी एक फायदे अनेक, कैंसर तक से बचाने में भी करती है हमारी मदद
हम आपको बता दें कि चीनी को कंट्रोल में रहकर खाना सही होता है, मगर इसे पूरी तरह से छोड़ना सही नहीं होता है। वहीं गन्ने और मीठे चुकंदर से तैयार होने वाली शक्कर में कैलोरी बहुत ज्यादा होती है। मगर इसमें न्यूट्रिशियल वैल्यू नहीं होती है। वहीं नेचुरल शुगर में विटामिन्स और मिनरल्स भरपूर (Rich in vitamins and minerals)मात्रा में होते हैं। मीठा खाने के हर कोई शौकीन होता है। मगर दैनिक जीवन में इससे पूरी तरह परहेज करना सही नहीं है।
एक रिसर्च में सामने आया है कि जो लोग अचानक चीनी खाना छोड़ देते हैं उनके शरीर पर वैसे ही असर होता है, जैसे एकदम नशा छोड़ने वाले के शरीर पर होता है। इससे आप जल्दी थकने लग जाएंगे। सिर में दर्द रहेगा और चिड़चिड़ापन ज्यादा हो जाएगा। चीनी छोड़ने का असर आपके शरीर पर धीर.धीरे होगा। चूंकि ये एनर्जी का सोर्स है इसलिए इससे दूरी बनाने पर थकान होना जरूरी है। चीनी छोड़ने पर शरीर से एक्ट्रा इंसुलिन घटने लगता है। भले ही आप प्रोसेस्ड शुगर खाना बंद कर देंए लेकिन फल का सेवन जारी रखेंए जिससे आपको नेचुरल शुगर मिलेगी और शरीर में ऊर्जा बरकरार रहेगी।