-
Advertisement
एसडीएम पर भड़के डॉ बिंदल-बोलने का तरीका ठीक करिये… आपके कारण माहौल खराब हुआ- Video
Himachal News: सिरमौर जिले के पावंटा साहिब में नाबालिग के लापता होने के मामले में बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल और पावंटा साहिब के एसडीएम गुंजीत चीमा के बीच बहस हो गई। डॉ बिंदल प्रदर्शनकारियों के साथ माजरा थाने के बाहर धरना देने पहुंचे थे। इस दौरान राजीव बिंदल ने कहा- एसडीएम साहब पहले तो आप बोलने का तरीके ठीक करें । आपको गलत लगेगा, कल भी आपके कारण माहौल खराब हुआ। उन्होंने कहा, एसडीएम का डंडा रखने का मतलब क्या है? आप मजिस्ट्रेट हैं….इस पर एसडीएम ने कहा, जो पीसफुल प्रोटेस्ट करने कल महिलाएं आई थीं, उनके हाथ में डंडे क्यों थे। अगर कोई उन पर हमला करता तो वो क्या करते है? उधर, भीड़ में मौजूद महिलाओं ने एसडीएम की बात पर कहा कि किसी ने डंडा नहीं लिया था। हालांकि, शुक्रवार के वीडियो में लोग डंडा के साथ नजर आ रहे हैं। बाद में एसडीएम को मौके से हटना पड़ा था।
बिंदल ने पुलिस से तीन सवाल पूछे
पांवटा साहिब में नाबालिग की गुमशुदगी के मामले में तनाव के चलते डीसी ने माजरा पुलिस थाना के किरतपुर क्षेत्र में भारतीय न्याय संहिता की धारा 163 लागू कर दी थी। इसके बाद आज प्रदर्शन हुआ और पूरे मामले को लेकर बिंदल ने पुलिस से तीन सवाल पूछे, जिसने जवाब एएसपी सिरमौर योगेश रोल्टा ने कहा कि लड़की को पुलिस ने रिकवर कर लिया है। साथ ही घरों की छतों से पत्थर मारने वालों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और उनकी पहचान की जाएगी।वहीं, पुलिस के जवानों के खिलाफ भी एसपी के पास शिकायत पहुंची है। परिवार और उनके साथ कुछ लोग थाने में आएं तो उन्हें बता दिया जाएगा कि उनकी बेटी कहां है । एस़डीएम ने भी लोगों को समझाते हुए कहा कि सार्वजनिक रूप से बेटी के बारे में जानकारी नहीं दे सकते हैं। थाने में परिवार को जानकारी दी जाएगी।
एचके पंडित
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
