-
Advertisement
शिमला में बढ़ा नशे का कारोबार; वर्ष 2023 में 424 मामले दर्ज, 676 गिरफ्तारियां
Last Updated on January 3, 2024 by Soumitra Roy
लेखराज धरटा/शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला (Shimla) में साल 2023 के दौरान एनडीपीएस के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की गई। पुलिस ने विभिन्न थानों में 424 मामले दर्ज किए, जो हिमाचल के किसी भी जिले का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इन मामलों में पुलिस ने 676 नशा तस्करों को गिरफ्तार (Arrest) किया है। प्रदेश में नशे की लत से जूझ रहे युवा और उनके डीलरों पर लगाम लगाने के लिए उन पर नजर बनाए हुए है।
शिमला के एसपी (Shimla SP) संजीव गांधी ने बुधवार को बताया कि बीते साल नशा तस्करी में संलिप्त पाए जाने पर हुए गिरफ्तार लोगों का आंकड़ा पूरे प्रदेश में हुई गिरफ्तारियों का 37 फीसदी है। उन्होंने कहा कि सेब सीज़न (Apple Season) के दौरान सड़क दुर्घटनाओं में 50 फीसदी की कमी आई। सेब सीज़न में परिवहन में जीपीएस (GPS) सक्षम वाहनों के उपयोग से सेब की फसल से लदे वाहनों की चोरी में लगभग 100 फ़ीसदी की कमी आई है। चूंकि बाद में केवल एक मामला रिपोर्ट किया गया था, लिहाजा वाहन के जीपीएस सक्षम होने का भी पता लगाया गया।