-
Advertisement
हिमाचल में ख़त्म होगा शुष्क ठंड का प्रकोप! आज शाम से बर्फ़बारी-बारिश का अलर्ट
Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में बर्फ़बारी और बारिश का इंतज़ार ख़त्म होने वाला है। प्रदेश में गुरुवार शाम से एक प्रभावशाली पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। बर्फ़बारी के साथ राज्य में किसान, बागवान और पर्यटकों का इंतज़ार ख़त्म हो जाएगा। आज शाम से सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ का असर शनिवार शाम तक जारी रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 23 जनवरी को राज्य के कई हिस्सों में भारी बर्फ़बारी, बारिश, आंधी का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही तीन जिलों कुल्लू, चंबा, लाहौल स्पीति के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट है।
लोगों को सूखी ठंड से भी राहत मिलेगी
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक शोभित कटियार ने बताया कि 22 जनवरी की शाम से हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसका असर 24 जनवरी की शाम तक देखने को मिलेगा। बर्फ़बारी और बारिश से हिमाचल प्रदेश के लोगों को सूखी ठंड से भी राहत मिलेगी। जनवरी महीने की 22 दिनों में अब तक 95 फ़ीसदी तक कम बादल बरसे हैं। सूखे जैसे हालातों के बीच अब प्रदेश के लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
संजू चौधरी
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
