-
Advertisement
Himachal के चंबा जिला में भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग
चंबा। कोरोना वायरस के खौफ के बीच हिमाचल के चंबा जिला में भूकंप ( Earthquake) के झटके महसूस किए गए। ये झटके 1.41 मिनट पर महसूस किए गए। 3.1 की तीव्रता से आए इस भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर थी। हालांकि कहीं से किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। भूकंप के हल्के झटके महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकल आए।
जाहिर है इससे पहले 2 जुलाई को भी चंबा जिले के बार्डर एरिया में भूकंप के झटके महसूस किए गए। दोपहर 2 बजकर 2 मिनट पर आए इस भूकंप की तीव्रता 3.6 मापी गई थी। जिला चंबा में इससे पहले भी कई बार भूकंप के झटके महसूस किए जाते रहे हैं जिनकी वजह से लोगों में डर है। इसके बाद सात जुलाई को किन्नौर में अल सुबह भूकंप आया ।
भूकंप आने पर जानिए क्या है सेफ्टी टिप्स
- छत और नींव के पलास्टर में पड़ी दरारों की मरम्मत कराएं।
- यदि कोई संरचनात्मक कमी का संकेत हो तो विषेशज्ञ की सलाह लें। सीलिंग में ऊपरी (ओवरहेड) लाइटिंग फिक्सचर्स (झूमर आदि) को सही तरह से टांगें।
- भवन निर्माण मानकों हेतु पक्के इलाके में प्रासंगिक बीआईएस संहिताओं का पालन करें। दीवारों पर लगे शेल्फों को सावधानी से कसें।
- नीचे के शेल्फों में बड़ी अथवा भारी वस्तुओं को रखें।
- भारी वस्तुओं को ऊपर कतई मत रखें। सांकल/चिटकनी वाली लकड़ी की निचली बंद कैबिनेटों में ऐसे सामान रखें, जो आसानी से टूट सकते हैं। जैसे चीनी मिट्टी के बर्तन आदि।
- इमरजेंसी नंबर्स को जरूर अपने फोन में सेव रखें।

