-
Advertisement

म्यांमार में 7.7 तीव्रता का भूकंप,घर-मंदिर टूटे,बैंकाक में फ्लाईओवर, इमारते गिरी-चीन तक झटके लगे
Earthquake in Myanmar : म्यांमार में शुक्रवार को 7.7 तीव्रता का भूकंप आया है। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज के अनुसार भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर गहराई में था। भूकंप के झटकों का असर थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक तक महसूस हुआ। यहां एक निर्माणाधीन फ्लाईओवर ढह गया।सैकड़ों लोग घबराकर इमारतों से बाहर निकल आए। भूकंप से म्यांमार में घर-मंदिर टूट गए हैं।
म्यांमार में भीषण भूकंप के झटके!!
म्यांमार में 7.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया है, शुरुआती रिपोर्ट्स में कई जगहों पर भारी तबाही खबरें हैं।
प्रशासन हालात का जायजा ले रहा है. pic.twitter.com/HvFk9jDvDc
— Ankit Kumar Avasthi (@kaankit) March 28, 2025
बैंकॉक में इमरजेंसी घोषित
भारी तबाही के चलते बैंकॉक की प्रधानमंत्री पाइतोंग्तार्न शिनवात्रा ने इमरजेंसी घोषित कर दी है। भूकंप से तबाही मचने के बाद बैंकॉक में एहतियातन पहले ट्रेन सर्विस को अस्थायी रूप से बंद किया गया, उसके बाद अब बैंकॉक का इंटरनेशनल एयरपोर्ट भी दो घंटे के लिए बंद कर दिया गया है। बैंकॉक में जो 30 मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरी थी, उसके अंदर कई मजदूरों के दबे होने की आशंका है। बताया जा रहा है कि इसके निर्माणकार्य में 400 से ज्यादा मजदूर लगे हुए थे, जिनमें से 80 लापता हैं। मजदूरों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है।
-पंकज शर्मा