-
Advertisement
प्रदेश में महसूस किए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 2.5 रही तीव्रता
चंबा। जिला में सात बजकर दस मिनट पर भूकंप (Earthquake) के झटके महसूस किए गए। बताया जा रहा है कि इसका केंद्र चंबा था। यह अनुमान नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी का है। इसकी गहराई जमीन से दस किलोमीटर तक बताई जा रही है। गनीमत यह रही कि इसमें किसी प्रकार के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है।
ये भी पढ़ें-हिमाचल: कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष की फिसली जुबान, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कह दी ये बात
वहीं इसकी तीव्रता 2.5 (intensity 2.5) मापी गई। हालांकि भूकंप से जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकल गए। हिमाचल प्रदेश भूकंप की दृष्टि से अति संवेदनशील जोन (sensitive zone) चार या पांच पर आता है। प्रदेश में कई वर्षों से भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। साल 1905 में कांगड़ा व चंबा जिलों में आए विनाशकारी भूकंप की वजह से 10 हजार से ज्यादा लोग मारे गए थे। भू.विज्ञानी हिमाचल प्रदेश में बड़े स्तर के भूकंप की आशंका जता चुके हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

