- Advertisement -
यूं तो फल (Fruits) खाना सेहत के लिए लाभदायक होता है और फल खाने से कई बीमारियां (Diseases) भी दूर हो जाती हैं। फलों में विटामिन और न्यूट्रिएंट्स (Vitamins and Nutrients) के पावरहाउस होते हैं। ये शरीर में पोषक तत्वों को पूरा करते हैं। हर कोई अपने-अपने तरीके से ही फल का सेवन करता है। कुछ लोग तो सुबह ही फल खा लेते हैं और कुछ लोग शाम को खाना पसंद करते हैं।
ऐसे में कई लोग तो फलों पर नमक भी छिड़कते हैं। मगर आपको पता है कि कई बार नमक छिड़कना नुकसान भी पहुंचा सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो फलों पर नमक छिड़कना (Spilling Salt) कई बार सेहत के लिए नुकसानदेय भी साबित होता है। एक आदमी को दिनभर औसतन पांच ग्राम नमक की जरूरत होती है। यह जरूरी नमक की मात्रा हमें भोजन से ही मिल जाती है।
salt
यदि हम ज्यादा नमक का प्रयोग करेंगे तो हार्ट पर बुरा असर पड़ता है और साथ ही ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) भी बढ़ जाता है। वहीं ज्यादा नमक का इस्तेमाल करने से सोडियम की मात्रा भी बढ़ जाती है। इस कारण बॉडी में वाटर रिटेंशन होने लगता है। यही ब्लोटिंग का कारण भी बनता है। इस कारण शरीर फूला हुआ लगने लगता है। इसके कारण टॉक्सिन अंदर ही रह जाते हैं।
salt
कटे हुए फलों पर नमक डालने से शरीर को उसके पोषक तत्व नहीं मिल पाते हैं क्योंकि इसकी वजह से फलों का न्यूट्रिएंट्स पानी बनकर बाहर निकल जाता है, इसके बाद फल खाने से उतना फायदा नहीं मिलता है। इन फलों को खाने से शरीर का पानी यूरिन के साथ बाहर आ जाता है जो बॉडी के लिए ठीक नहीं होता है।
- Advertisement -