-
Advertisement

मंडी: एक साथ जलीं 8 चिताएं, मंजर देख सिहर उठी रूह, मां से लिपटे मिले बच्चों के शव
संजीव, गोहर। जिला मंडी के गोहर (Gohar) के काशन गांव में पंचायत प्रधान के घर से एक साथ आठ अर्थियां उठीं तो हर आंख नम हो गई। हर तरफ सन्नाटा छाया रहा। इस दर्दनाक मंजर को देख कर गांव का हर बच्चा बूढ़ा रो पड़ा। मां की चीखों से माहौल गमगीन हो गया। हालांकि पिता रूप चंद अपने दर्द को छिपाए सभी लोगों से बात करते हुए नजर आए। सब कुछ छिन जाने के बावजूद भी रूप चंद ने बेटेए बहुओं और पोतों के अंतिम संस्कार किया।
मां से लिपटे मिले बच्चों के शव
हिमाचल के मडी जिला में शनिवार को आसमान से ऐसी आफत बरसी की घर में सो रहे लोगांे को पता भी नहीं चला कि कब वह मौत के आगोश में समा गए। नाचन की ग्राम पंचायत काशन के गांव झड़ोंन में प्रधान खेम सिंह के घर पर ऐसा पहाड़ आ गिरा कि पक्के मकान के साथ आठ जिंदगियां मलबे में दफन हो गईं। मृतकों को निकालने में जुटी टीम को जब शव मिलना शुरू हुए तो उन्हें देख हर कोई सिहर उठा। बच्चों के शव मां से लिपटे हुए थे।
बता दें कि काशन गांव में घर के गिरने से उसके मलबे में दबने से एक ही परिवार के आठ लोगों की मौत हो गई है। सभी शवों (Dead Body) को निकाल लिया गया है। वहीं पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद गांव में एक ही परिवार के आठ लोगों का अंतिम संस्कार किया जाएगा। जिसकी शायद किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। फिलहाल प्रशासन ने मलबे से सभी शवों को बाहर निकाल लिया है और रेस्क्यू ऑपरेशन (Rescue Operation) बंद कर दिया है। बता दें कि प्रदेश में पिछले तीन दिन से भारी बारिश हो रही है। जिसके चलते रात करीब दो बजे गोहर की काशन पंचायत के प्रधान खेम सिंह के घर पर पहाड़ी से भारी मलबा आ गिरा।
यह भी पढ़ें:हिमाचल: घर में सो रहे लोगों पर आ गिरा मलबा, भागने का भी नहीं मिला मौका; तीन की मौत

हादसे की सूचना मिलते पुलिस प्रशासन पूरी टीम के साथ रात तीन बजे ही मौके पर पहुंच गया और बचाव कार्य शुरू किया। बताया जा रहा है कि प्रधान का परिवार घर में सो रहा था। इसी दौरान पहाड़ी से भारी मलबा मकान पर आ गिरा। जिससे मकान पूरी तरह से जमींदोज हो गया। जिला प्रशासन ने कड़ी मशकत के बाद शनिवार दोपहर बाद तक सभी आठ शव बरामद कर लिए और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। मृतकों की पहचान पंचायत प्रधान खेम सिंह, उनकी पत्नी तथा दो बच्चे और छोटे भाई झाबे राम की पत्नी और उनके दो बच्चों के अलावा खेम सिंह के ससुर के रूप में हुई है। खेम सिंह का ससुर बीती रात ही अपनी बेटी के घर पर आया हुआ था। मृतक खेम सिंह के बुजुर्ग माता-पिता और छोटा भाई झाबे राम हादसे के समय घर पर मौजूद नहीं थे। अब यही तीन लोग इस परिवार में शेष रह गए हैं।
दो बच्चियों के शव बरामद, 6 की तलाश जारी
इसी तरह मंडी जिला में ही दूसरा बड़ा हादसा द्रंग के ओल्ड कटौला (Old katola) गांव से सामने आया है। यहां भूस्खलन (Landslide) की चपेट में आने से संदोआ गांव में एक परिवार के छह लोग लापता (Missing) बताए जा रहे हैं। यह घटना की भी बीती रात को पेश आई। जिसके बाद पुलिस ने सर्च अभियान चलाया और अभी तक दो बच्चियों के शव बरामद किए जा चुके हैं। बताया जा रहा है कि मलबे में अभी भी 5 से 6 लोग लापता हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। घटना देर रात एक बजे के करीब की है। रात को ही पुलिस बल मौके को रवाना हो गया था। लेकिन मार्ग में हर एक किलोमीटर पर लैंड स्लाइड से सड़क मार्ग बंद होने से पुलिस को मौके पर पहुंचने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group