-
Advertisement
कभी नहीं देखी होगी ऐसी मारुति 800, आराम से बैठ सकते हैं आठ लोग
Last Updated on March 13, 2022 by sintu kumar
दुनियाभर में आए दिन कई नए कस्टमाइज्ड वाहन देखने को मिलते रहते हैं। हाल ही में एक ऐसा वाहन सामने आया है, जिसे देखकर आप हैरान हो जाएंगे। दरअसल, एक शख्स ने दो मारुति 800 (Maruti 800) को मिलाकर एक कर दिया है। हालांकि, इसे 8-सीटर बनाने के बावजूद पहिये 4 ही रखे गए हैं।
यह भी पढ़ें:आ गई Maruti की नई सस्ती CNG कार, कमाल के हैं फीचर्स और माइलेज
बता दें कि ये मारुति 800 हमदान बिन जैद बिन सुल्तान अल नाहयान की है, जो UAE के राजनेता हैं। इनका कार कलेक्शन दुनियाभर में फेमस है। आमतौर पर देखा जाता है कि दो कारों को आगे पीछे से मिलाकर एक कर दिया जाता है जो काफी आसानी से हो जाता है, लेकिन ये कस्टम वर्क काफी पेचीदा है, जिसमें दोनों कारों को साइड से जोड़ा गया है। इस कार का स्टीयरिंग व्हील बाएं हाथ को है और दो कारों के जुड़ने पर इसकी चौड़ाई 1,405 मिमी से बढ़कर करीब 3 मीटर हो गई है।इस कार को सिर्फ चौड़ी सड़कों पर ही चलाया जा सकता है। ये कार स्टैंडर्ड बसों और ट्रक्स से भी ज्यादा चौड़ी है। इस कार के इस्तेमाल को किसी कार्यक्रम या रोड शो में अनुमति दी जा सकती है।