-
Advertisement
इस महीने से भारी पड़ सकता है बिजली बिल, जानिए कितने बढ़ेंगे दाम
देश में आए दिन महंगाई बढ़ती जा रही है। अब आम जनता एक और बड़ा झटका लगने वाला है। आने वाले दिनों में लोगों को ज्यादा बिजली बिल देना पड़ेगा। दरअसल, देश की मोदी सरकार ने चालू वित्त वर्ष में लगभग 76 मिलियन टन कोयले के आयात की योजना बनाई है।
ये भी पढ़ें-व्हाट्सएप पर आ रहा बिजली बिल भुगतान करने का मैसेज, हो जाएं सावधान
बता दें कि आयातित कोयले की ऊंची लागत के कारण देश में बिजली 50 से 80 पैसे तक महंगी हो सकती है। इतना ही नहीं जो राज्य सी-पोर्ट से जितने दूर हैं, वहां बिजली के दाम उतने ही ज्यादा बढ़ सकते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, सरकार की चालू वित्त वर्ष में लगभग 76 मिलियन टन कोयले के आयात की योजना है। इस दौरान बिजली स्टेशनों की आपूर्ति के लिए कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) 15 मिलियन टन का आयात करेगी। जबकि, सबसे बड़ा बिजली उत्पादक एनटीपीसी लिमिटेड और दामोदर घाटी निगम 23 मिलियन टन का आयात करेंगे।
वहीं, राज्य उत्पादन कंपनियों और स्वतंत्र बिजली उत्पादकों ने 38 मिलियन टन के आयात की योजना बनाई है। इसी के चलते सरकार और बिजली कंपनियों पर कोयले के आयात से आर्थिक बोझ बढ़ेगा और इस कारण ग्राहकों पर बिजली के बिल का बोझ बढ़ाया जा सकता है। जानकारी के अनुसार, इसी साल जुलाई के अंत से कोल इंडिया का कोयला आना शुरू हो जाएगा। जिसके चलते अगस्त या सितंबर में बिजली के बिल पर असर पड़ेगा।
