-
Advertisement

इस गांव में BJP नेताओं की एंट्री बैन, पोस्टर में लिखा सुरक्षा की जिम्मेदारी खुद लें
जसपुर। कृषि कानूनों (Agricultural Laws) के विरोध में बैठे किसानों (Farmers) को हर ओर से साथ मिल रहा है। पहले पंजाब के मोहाली (Mohali) में स्टोर के बाहर पोस्टर नजर आए जिसमें लिखा गया था कि अंधभक्तों की यहां पर एंट्री बैन है अब उत्तराखंड (Uttarakhand) के एक गांव में भाजपा नेताओं की एंट्री बैन (BJP Entry Ban) कर दी गई है। इसके लिए बाकायदा पोस्टर्स (Posters) भी लगाए गए हैं। यही नहीं पोस्टर्स यह चेतावनी भी लिखी गई है कि यदि भाजपा नेता गांव में एंट्री (Village Entry Ban) करते हैं तो सुरक्षा की जिम्मेदारी उनकी खुद की होगी।
यह भी पढ़ें: Farmers Protest को बदनाम करने साजिशें रची जा रही, अफवाहों पर ध्यान ना दें : BKU
मामला जसपुर की ग्राम पंचायत मनोरथपुर के गांव मलपुरी का है। बताया जा रहा है कि गांववासी भाजपा नेताओं से इस कदर नाराज हैं कि अब गांववासियों ने भाजपा नेताओं को ही गांव में प्रतिबंधित कर दिया है। इसके बड़े-बड़े बोर्ड भी गांव में लगाए गए हैं। मलपुरी में गांववासियों ने गांव के बाहर बोर्ड लगाकर भाजपा कार्यकर्ताओं, नेताओं से ग्राम में नहीं आने का अनुरोध किया है। कहा की यदि वह उनके ग्राम में आते हैं तो उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी ग्राम वासियों की नहीं है। वह स्वयं अपनी सुरक्षा के जिम्मेदार होंगे।
ग्रामीणों ने इस बाबत पंचायत की भी और कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार है। किसान संगठनों की मांग पर केंद्र सरकार किसान विरोधी कृषि कानूनों को वापस नहीं कर रही है। अब तक 70 से अधिक किसान अपनी शहादत दे चुके हैं। इससे ग्रामीण भाजपा से आक्रोशित हैं। पंचायत में पूर्व प्रधान सुबा सिंह, अवतार सिंह, नवदीप सिंह, अर्जुन सिंह, राजू सिंह, जितेंद्र सिंह, परमजीत सिंह, मनिंदर सिंह आदि उपस्थित थे।