-
Advertisement
भवानी सिंह पठानिया बोले- मंड में ब्यास की बाढ़ अवैध खनन का नतीजा
Last Updated on August 15, 2023 by sintu kumar
फतेहपुर। फतेहपुर विधानसभा के विधायक भवानी सिंह पठानिया मंगलवार को पूरे दिन मंड क्षेत्र (Mand Area) के गांवों में डटे रहे। उन्होंने NDRF, वायुसेना और स्थानीय दलों की टीम के साथ खुद भी ब्यास की बाढ़ में फंसे बहुत से लोगों को रेस्क्यू (Rescue) किया। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पौंग नदी में पानी छोड़े जाने से ब्यास में आई बाढ़ (Flood in Beas River) का कारण अवैध खनन (Illegal Mining) भी है, जिसके कारण नदी की धारा गांवों की ओर मुड़ गई।
उन्होंने कहा कि दो क्रैशरों (Crushers) ने गलत तरीके से खनन किया। इस कारण मंड क्षेत्र के गांवों में तबाही का यह आलम है। इससे पहले पूर्व मंत्री राकेश पठानिया ने भी मंड क्षेत्र में आई बाढ़ के पीछे अवैध खनन का आरोप लगाया था। पठानिया ने यह भी आरोप लगाया था कि प्रशासन को अवैध खनन की सूचना दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।
अब तक 142 को किया रेस्क्यू
भवानी सिंह पठानिया ने कहा कि अभी तक मंड क्षेत्र के डूब प्रभावित गांवों में 142 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। उन्हें सुरक्षित राहत शिविरों में रखा गया है। शिविरों में डॉक्टर भी तैनात हैं। उन्होंने बताया कि अभी तक 8 व्यक्ति रियाली मंडी में और 10 से 12 व्यक्ति बेला ठाकरां में बचे हैं। पानी का वेग ज्यादा होने की वजह से आर्मी और एनडीआरएफ की बोट का इस्तेमाल नहीं हो पाया। बाकी का रेस्क्यू मिशन बुधवार को किया जाएगा।