-
Advertisement
Poanta की बायोवेदा फार्मा कंपनी में भीषण आग, आसमान में उठीं लपटें
पांवटा साहिब। कोरोना संकट के बीच उपमंडल के रामपुरघाट स्थित बायोवेदा फार्मा कंपनी में शुक्रवार को भीषण आग ( fire) लग गई। हालांकि अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। सूचना मिलने पर मोके पर पहुंचे दमकल विभाग के फायर टेंडर मौके पर आग बुझाने में जुटे हैं।
बताया जा रहा है कि कंपनी के स्टोर में यह अग्निकांड हुआ है। आग की भीषण लपटें उठते ही कंपनी प्रबंधन की ओर से फायर विभाग को इसकी सूचना दी गई। मौके पर फायर टेंडरों की मदद से आग को बुझाने के प्रयास जारी हैं। जब तक आग पर पूरी तरह काबू नहीं पा लिया जाता तब तक नुकसान का आकलन करना मुश्किल है। कंपनी में पुलिस भी पहुंच गई है। आग की चपेट में आई कंपनी में आयुर्वेदिक कास्मेटिक प्रोडक्ट तैयार किए जाते हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

