-
Advertisement
हिमाचल में बदले मौसम के मिजाज, 3 दिन भारी बारिश-बर्फबारी के आसार
Himachal Weather: हिमाचल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्का हिमपात हुआ है। लाहुल-स्पीति के कई स्थानों पर ताजा बर्फबारी दर्ज की गई है। किन्नौर और कुल्लू जिलों की चोटियों पर भी बर्फ गिरी है।आज भी मौसम के मिजाज बिगड़े हैं, आसमान में बादल छाए हुए हैं। आज मिला-जुला मौसम बना हुआ है।
कल से होगा स्ट्रांग वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में आज और कल भी हल्की वर्षा और बर्फबारी की संभावना बनी हुई है, जबकि कल से स्ट्रांग वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने वाला है। पहाड़ों पर इसका असर अगले 5 दिन तक रहेगा। इससे 28 से 30 मार्च तक पहाड़ों पर भारी बारिश के आसार है। अधिक ऊंचाई वाले भागों में हिमपात होगा। इस दौरान कई जिलों में तेज तूफान चलने का पूर्वानुमान है।मौसम विभाग ने शनिवार को 8 जिले ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, कांगड़ा, मंडी, कुल्लू, चंबा और शिमला जिला में आंधी-तूफान का येलो अलर्ट जारी किया है। 29 मार्च को लाहौल स्पीति और किन्नौर को छोड़कर अन्य सभी जिलों में आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है।
30 मार्च को कई भागों में तेज बारिश के साथ बर्फबारी
30 और 31 मार्च को भी पूरे प्रदेश में मौसम खराब रहेगा। खासकर 30 मार्च को कई भागों में तेज बारिश के साथ बर्फबारी और आंधी-तूफान भी देखने को मिलेगा। खराब मौसम के दौरान लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
संजू चौधरी
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

