-
Advertisement
हिमाचलः कसौली में हेरिटेज मार्केट में आग, जोगिंद्रनगर में गोशाला जली
Last Updated on April 12, 2022 by sintu kumar
गर्मी में आग लगने की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। आज प्रदेश के दो स्थानों कसौली व जोगिंद्रनगर से आग लगने के दो मामले सामने आए हैं। पहला मामला पर्यटन नगरी कसौली का है यहां पर हेरिटेज मार्केट स्थित 15 नंबर दुकान में बने रेस्टोरेंट के किचन में आग लग गई। घटना के समय रेस्टोरेंट के अंदर कोई मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। सेना के जवानों की मुस्तैदी से आग पर काबू पाया गया। ऑनरेरी लीडिंग फायरमैन जितेंद्र कुमार ने बताया कि हेरिटेज मार्केट में आगजनी की यह घटना सुबह करीब साढ़े पांच बजे की है. हेरिटेज मार्केट के पास मैदान में सेना के जवान सुबह के समय पीटी कर रहे थे। इस दौरान बाजार में एक दुकान से धुंआ उठता देखा, उसके बाद जवान मौके पर पहुंचे। रेस्टोरेंट के किचन से सिलेंडर व अन्य सामान को बाहर निकाला और काफी हद तक दुकान को जलने से बचा लिया।
यह भी पढ़ें- हिमाचलः पहले फेसबुक पर की दोस्ती, फिर विवाहिता के साथ किया गलत काम
उधर जोगिंद्रनगर की पस्सल पंचायत के सुखबाग में गोशाला में आग लग गई। यह गोशाला संतोष कुमार निवासी ग्राम पंचायत पस्सल की थी। हालांकि इस आगजनी में किसी प्रकार का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। संतोष कुमार गरीब परिवार से संबंध रखते हैं व मिस्त्री का काम करते हैं। उन्होंने प्रशासन से इस नुकसान के लिए मदद की गुहार लगाई है। इस बारे पंचायत प्रधान पस्सल विशाल सिंह राठौर उर्फ गोलडी ने कहा कि उन्हें आगजनी की घटना की सूचना मिलते ही संबंधित राजस्व अधिकारी को नुकसान का आंकलन करने के लिए सूचित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि संतोष कुमार की दयनीय स्थिति को देखते हुए 15 दिन में उनकी गौशाला का निर्माण किया जाएगा।