-
Advertisement
Himachal Weather: शिमला में सीजन का पहला हिमपात, 241 सड़कें व 677 बिजली लाईनें ठप
Himachal Weather: शिमला/लेखराज। हिमाचल प्रदेश में दो दिन से बर्फबारी (Snowfall) और बारिश का दौर जारी है। आज भी प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) का असर देखने को मिल रहा है। ऊँचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में जमकर बादल बरस रहे हैं। शिमला में सीजन का पहला हिमपात (First Snowfall) हुआ है। लंबे इंतजार के बाद पहाड़ों की रानी शिमला में बर्फबारी का दौर शुरू हो चुका है। राजधानी शिमला में आज सुबह से ही रुक-रुक बर्फबारी हो रही है। बर्फबारी को देखकर शिमला पहुंचे पर्यटकों में काफी ज्यादा उत्साह है।

सबसे ज्यादा बर्फ लाहौल स्पीति में पड़ी
ताज़ा मौसम से प्रदेश में 6 NH समेत 241 सड़कें ठप हो गई हैं। सबसे ज्यादा बर्फ लाहौल स्पीति (Lahaul Sapiti) में पड़ी है, परिणाम स्वरूप सबसे ज्यादा 2 NH समेत यहाँ 139 सड़कें बंद हो गई हैं। किन्नौर में 20, कुल्लू 11, मंडी 14 और शिमला में 13 सड़कें बंद हैं। आपदा प्रबंधन के आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में 677 विद्युत लाईन प्रभावित हुई हैं। चंबा में सबसे ज्यादा 237 बिजली लाईन (Power Lines) ठप हो गई हैं। अटल टनल के साउथ पोर्टल में दो फीट से अधिक बर्फबारी होने से लाहौल घाटी का संपर्क देश-दुनिया से कट गया है वहीं, जनजातीय क्षेत्र पांगी का संपर्क भी अन्य भागों से कट चुका है।

किसान बागवान और पर्यटन कारोबारी खुश
दो माह के सूखे के बाद मौसम की मेहरबानी से किसान बागवान और पर्यटन (Tourism) करोबारी खुश हैं। शिमला के कुफरी और नारकंडा, खड़ा पत्थर सहित मनाली, रोहतांग, कुल्लू, लाहौल स्पीति, किन्नौर, धर्मशाला, धौलाधार, सिरमौर, मंडी के ऊपरी क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हो रही है। शिमला पहुंचे पर्यटकों का कहना है कि उनके शिमला आने के बाद बर्फबारी की इच्छा पूरी हो गई है। कुछ पर्यटकों बर्फ के पूर्वानुमान के बाद ही शिमला आए हैं। बर्फबारी शुरू होने से काफी ज्यादा खुश हैं। कई पर्यटक पहली बार बर्फबारी देखकर अपने आप को झूमने से नहीं रोक पाए।.

ये नेशनल हाईवे बंद…………
रामपुर-शिमला
मनाली-लेह
आनी-कुल्लू
ग्रांफू-काजा
चंबा-भरमौर


