-
Advertisement
लॉकडाउन में भी जारी नशा तस्करी, Solan-Shimla में शराब और चरस के साथ पकड़े पांच
सोलन/शिमला। कोरोना संकट के चलते लगे लॉकडाउन के बावजूद नशा तस्कर बाज नहीं आ रहे हैं। जिला सोलन और शिमला में पांच लोगों को पुलिस ने शराब और चरस के साथ पकड़ा है। जिला सोलन (Solan) के तहत भोजनगर-चम्मो लिंक रोड पर परवाणू पुलिस ने बीती रात हरियाणा और चंडीगढ़ (Haryana and Chandigarh) नंबर की दो कारों से अवैध शराब की 55 पेटी पकड़ी है। मामले में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। यह सभी लोग कालका के आसपास के रहने वाले हैं। परवाणू पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर लिंक रोड पर दो कारों को चैक किया तो एक कार से 13 और दूसरी से 42 देसी शराब की पेटियां बरामद हुईं। यह शराब सेल फॉर हरियाणा (Sale for haryana) की है।
यह भी पढ़ें: रिहायशी मकान को बना रखा था कच्ची शराब का अड्डा, मालिक Arrest
इस पर कारों के ड्राइवरों गुरदेव सिंह पुत्र सीताराम निवासी गांव जोलूवाल नानकपुर तहसील कालका जिला पंचकूला, हरियाणा व राकेश पुत्र भीम सिंह निवासी गांव वाडगोदाम तहसील कालका जिला पंचकूला, हरियाणा, कारों में बैठे दो अन्य लोगों भानू पुत्र हरवंश लाल निवासी गांव वाडगोदाम तहसील कालका जिला पंचकूला, हरियाणा और मजिंदर सिंह उर्फ मिंटू पुत्र सुखविंदर सिंह निवासी गांव वसोला तहसील कालका जिला पंचकूला, हरियाणा के खिलाफ हिमाचल प्रदेश आवकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज हुआ है। एएसपी सोलन डॉ. शिव कुमार शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

चौपाल से नेरवा की तरफ जा रहा था आरोपी
वहीं, जिला शिमला (Shimla) के चौपाल उपमंडल में कर्फ्यू के बीच एक तस्कर अढ़ाई किलोग्राम चरस के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ा है। आरोपी को गुरुवार शाम उस समय दबोचा गया जब पुलिस का एक दल बेंगलुरु से वापस लौटे लोगों को इंस्टिट्यूशनल क्वारंटाइन सेंटर ‘सराह’ में छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान आरोपी एक गाड़ी में चौपाल से नेरवा की तरफ जा रहा था। पुलिस ने आरोपी की गाड़ी को तलाशी के लिए रोका और 2 किलो 564 ग्राम चरस पकड़ी। आरोपित की पहचान कुपवी तहसील के झोकड गांव निवासी गुलाब सिंह (41) के रूप में हुई है। डीएसपी चौपाल वरुण पटियाल ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया गया है। आज कोर्ट में पेश कर आरोपी को रिमांड पर लिया जाएगा।
