-
Advertisement
पश्चिम बंगाल से ट्रक में Solan लौटे पांच व्यक्ति निकले कोरोना पॉजिटिव
सोलन। मंडी, हमीरपुर और कांगड़ा (Kangra) के बाद सोलन (Solan) जिला में कोरोना पॉजिटिव के नए मामले सामने आए हैं। यहां पर पांच कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। यह सभी ट्रक से रामशहर पहुंचे थे। यहां पर उन्हें क्वारंटाइन (Quarantine) किया गया था। इसमें गांव तालो नालागढ़ का 34 वर्षीय, गांव मित्तोंन नालागढ़ का 39, गांव सरोर नालागढ़ का 27 वर्षीय, गांव सरोर नालागढ़ (Nalagarh) का 29 वर्षीय व गांव खेरोना रामशहर का 40 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) पाया गया है।
यह भी पढ़ें: कोरोना अपडेटः Kangra में 70 वर्षीय महिला सहित 6 पॉजिटिव, हिमाचल में एक्टिव केस 115
इन्हें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रिवालसर रामशहर सोलन में संस्थागत क्वारंटाइन (Institutional quarantine) किया गया था। जिला स्वास्थ्य अधिकारी सोलन डा एनके गुप्ता ने पांच नए मामले आने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि उक्त सभी पश्चिम बंगाल से ट्रक (Truck) से 15 मई को चले थे। 19 मई को रामशहर पहुंचे थे। यहां पर उन्हें क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था। उन्होंने बताया कि जिला सोलन के 26 सैंपल आज सीआरआई कसौली में जांच हेतू लगाए गए थेए जिनमें से 6 नेगिटिव, 5 पॉजिटिव व 15 अंडर प्रोसेस हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

