-
Advertisement
झारखंड के पूर्व सीएम Shibu Soren नहीं रहे, CM बेटा बोला-आज मैं शून्य हो गया
Shibu Soren Passes Away : झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन (Former Jharkhand CM Shibu Soren) का आज 81 की उम्र में निधन (Passes Away) हो गया। उनका दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में डेढ़ माह से इलाज चल रहा था,आज उन्होंने वहीं पर अंतिम सांस ली। शिबू सोरेन किडनी संबंधी समस्या से ग्रस्त थे। सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) ने पिता के निधन की जानकारी एक्स पर दी।
https://twitter.com/HemantSorenJMM/status/1952221586947551475
सीएम हेमंत सोरेन ने अपने पिता के निधन पर भावुक होते हुए लिखा, आज मैं खाली हाथ हूँ। गुरुजी ने ना केवल झारखंड में, बल्कि पूरे देश में सामाजिक न्याय के लिए अनगिनत लड़ाइयाँ लड़ीं। उनकी कमी हमेशा खलेगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) और कई अन्य प्रमुख नेताओं ने शिबू सोरेन के निधन पर शोक व्यक्त किया है। प्रदेश सरकार ने उनके सम्मान में सात दिनों के राजकीय शोक की घोषणा की है।
-पंकज शर्मा
