-
Advertisement
पूर्व आयुर्वेद राज्यमंत्री मोहन लाल का अंतिम संस्कार, कल हुआ था निधन
चंबा। पूर्व आयुर्वेद राज्यमंत्री मोहन लाल (Former Minister of State for Ayurveda Mohan Lal) का आज उनके पैतृक गांव सरोल में पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. हंसराज (Dr. Hansraj) के अलावा विधायक पवन नैयर व जियालाल, जिला मार्केट कमेटी अध्यक्ष डीएस ठाकुर और अतिरिक्त उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। विधानसभा उपाध्यक्ष ने मोहन लाल को एक जमीन से जुड़ा जननेता कहते हुए कहा कि उन्होंने सक्रिय राजनीति में रहते हुए क्षेत्र के विकास के लिए सतत प्रयास किए। आयुर्वेद राज्यमंत्री रहते हुए उन्होंने आयुर्वेद का जिला अस्पताल शुरू करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, जो आज जिला के लोगों को आयुष से संबंधित स्वास्थ्य सुविधाएं दे रहा है।
यह भी पढ़ें: पूर्व मंत्री मोहन लाल का निधन, चुराह के रहे हैं विधायक- जयराम ने जताया दुख

बता दें कि मोहन लाल का पिछले कल जालंधर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया था। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे और उन्हें उपचार के लिए जालंधर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। मोहन लाल चुराह पहले (राजनगर) के विधायक रहे हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

