-
Advertisement
हिमाचल में बड़े पैमाने पर हो रहा नशे का कारोबार, सात किलो से अधिक चरस पकड़ी
हिमाचल अभी अभी। हिमाचल में बड़े पैमाने पर चोरी छिपे चरस (Charas) का कारोबार किया जा रहा है। ताजा मामले प्रदेश के तीन जिलों से सामने आए हैं। यहां पुलिस ने चरस की बड़ी खेप बरामद की है। इसमें कुल्लू जिला में पुलिस ने 6 किलो चरस के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इसी तरह से मंडी के पद्दर में पुलिस ने एक किलो से ज्यादा चरस बरामद की है। यहां पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार (Arrest) किया है। वहीं, राजधानी शिमला (Shimla) भी चरस जैसे नशे से अछुता नहीं रहा है। यहां एक व्यक्ति के पास आधा किलो के करीब चरस बरामद हुई है। पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें-शिमला पुलिस ने मुंबई में मारी रेड, फिर क्या हुआ…जानें खबर में
कुल्लू में 6.48 किलोग्राम चरस बरामद
कुल्लू। जिला कुल्लू (Kullu) की एसआइयू टीम ने सोमवार को दो युवकों से 6.48 किलोग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि कुल्लू पुलिस थाना की एसआईयू टीम (SIU Team) ने गुप्त सूचना के आधार पर लारजी में नाकाबंदी कर हर वाहन की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान एक फोर्स ट्रैक्स रिकवरी वैन बंजार की तरफ से आई। शक के आधार पर वाहन को रोक कर उसकी तलाशी ली गई। इस दौरान गाड़ी के छिपा कर रखे पिट्ठू बैग से 6.48 किलोग्राम चरस बरामद हुई।
पुलिस ने गाड़ी में सवार दोनों युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है। आरोपियों की पहचान कपूर चंद (32) गांव भूलंग डाकघर सुधार तहसील सदर जिला मंडी, सूरजमणि (34) निवासी गांव ग्रामन डाकघर सुदरानी तहसील पद्धर जिला मंडी (Mandi) के रूप में हुई है। वहीं पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने बताया कि यह चरस कहां से लाई और कहां ले जाई जा रही थी इस बारे में जांच की जा रही है। दोनों आरोपितों को आज न्यायालय में पेश किया जाएगा, जहां से पुलिस रिमांड की मांग की जाएगी। इस दौरान दोनों से कड़ी पूछताछ की जाएगी। आखिर इतनी बड़ी मात्रा में चरस की खेप को कहां ले जा रहे थे।
मंडी में एक किलो से अधिक मिली चरस
इसी तरह से मंडी (Mandi) जिला में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुलिस ने एक युवक को एक किलो 28 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान 35 वर्षीय दौलत राम निवासी गांव धार कसयाण, डाकघर झटिंगरी, तहसील पद्धर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि नारकोटिक्स विभाग और मंडी पद्धर पुलिस की टीम ने नाका लगाया था। इस दौरान दोपहर बाद दौलत राम पैदल ही जंगल से होते हुए गडोरी मोड़ की ओर निकला। यहां पर मौजूद पुलिस टीम को देखकर वह घबरा गया और अपने हाथ में लिया थैला फेंक दिया और भागने लगा। पुलिस ने उसे पकड़ लिया और जब उसके बैग की तलाशी ली तो उसमें से एक किलो 28 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगामी जांच की जा रही है।
शिमला में टैक्सी में आधा किलो चरस मिली
इसी तहर से राजधानी शिमला में भी पुलिस ने एक व्यक्ति से आधा किलो से ज्यादा चरस बरामद की है। यह सफलता शिमला (Shimla) पुलिस की एसआईयू टीम को मिली है। बताया जा रहा है कि एसआईयू टीम ने कुमारसेन के जबली में नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान एक टैक्सी को चेकिंग के लिए रोका गया। चेकिंग के दौरान टैक्सी में से पुलिस को 590 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान कुशल कुमार पुत्र प्रेम लाल गांव दमन निरमंड कुल्लू के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगामी जांच शुरू कर दी है।