-
Advertisement
हिमाचल: वर्क वीजा के नाम पर ट्रैवल एजेंट ने युवक से की ठगी, मामला दर्ज
ऊना। हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में विदेश भेजने के नाम पर ठगी (fraud) करने का मामला सामने आया है। इस मामले में एक युवक ने इंडो वीजा इमिग्रेशन के खिलाफ वर्क वीजा की जगह टूरिस्ट वीजा देने का आरोप लगाया है। युवक की शिकायत के आधार पर पुलिस ने ट्रैवल एजेंट (travel agent) के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: तहसीलदार समेत छह लोगों पर धोखाधड़ी का केस, गिरवी रखी जमीन को हड़पने का लगा आरोप
जानकारी के अनुसार, जिला ऊना के ध्वाला गांव के युवक सुरेश ने पुलिस को बताया कि उसने विदेश में काम करने के लिए इंडो वीजा इमिग्रेशन के पास अप्लाई किया था। जिसके चलते इंडो वीजा इमिग्रेशन के मालिक राहुल और जगमोहन ने दुबई में वर्क वीजा दिलवाने के लिए उससे 40 हजार रुपये और अन्य दस्तावेज लिए। सुरेश ने बताया कि जब विदेश जाने की बारी आई तो ट्रैवल एजेंट ने इसे टूरिस्ट वीजा थमा दिया। वहीं, जब युवक ने टूरिस्ट वीजा पर विदेश जाने से मना किया तो एजेंट उसे धमकाने लगा और टिकट के और एक लाख रुपये देने का दबाव बनाने लगा। जिसके बाद युवक ने इसकी शिकायत पुलिस थाना देहरा में दर्ज करवाई। वहीं, युवक की शिकायत के आधार पर पुलिस ने उक्त एजेंट के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू की दी। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी देहरा अंकित शर्मा ने बताया कि ऊना में इंडो वीजा इमिग्रेशन कंपनी द्वारा विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने की शिकायत मिली है। उन्होंने बताया कि मामले में विभागीय जांच जारी है और एजेंट जगमोहन और राहुल के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 और 506 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

