-
Advertisement
चंबा में दोस्त बन गया जान का दुश्मन- सिर पर मारा पत्थर, फिर सड़क से नीचे फेंकी ला#श
Chamba Murder: जिला चंबा से एक दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां की ग्राम पंचायत पलूहीं में मामूली कहासुनी पर दोस्त ने गुस्से में आकर दोस्त के सिर पर पत्थर का वार हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने शव को उठाकर सडक़ से नीचे फैंक दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। इसी बीच फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने भी घटनास्थल का दौरा कर साक्ष्य जुटा लिए हैं। पुलिस ने मामले में दो युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। इनमें से एक आरोपित अरुण ने गुनाह कबूल करते हुए बताया कि उसने पत्थर से युवक की हत्या की थी, जबकि दूसरे युवक को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया है।
खून से लथपथ पाया अजय सिंह
जानकारी के अनुसार शुक्रवार सवेरे बरौर पंचायत के झल्ल गांव के अजय सिंह को ग्रामीणों ने सडक़ के नीचे खून से लथपथ पाया। साथ ही पलूही मार्ग पर भी खून बिखरा देखा। इस पर तुरंत पुलिस व परिजनों को सूचित किया। सूचना पाते ही सदर पुलिस थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रमन चौधरी की अगवाई में टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरंभिक जांच व मौके के हालातों पर इसे सीधे तौर पर हत्या का मामला पाया। इसी बीच पुलिस ने फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को भी मौके पर बुलाया।.
किसी बात को लेकर कहासुनी हुई
पुलिस की जांच में सामने आया है कि गत रात तीन दोस्त पार्टी मना रहे थे। इसी दौरान इनमें किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसी दौरान अरूण कुमार ने अजय सिंह के सिर पर पत्थरों से वार कर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों मौके से फरार हो गए। इस इनपुट के आधार पर पुलिस ने तुरंत हरकत में आते हुए रात को मृतक के साथ मौजूद दोनों दोस्तों को मौके पर बुलाकर पूछताछ की। पुलिस ने पूछताछ के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर हत्या की इस वारदात में अरूण कुमार की संलिप्तता के पुख्ता प्रमाण पाए गए। इस आधार पर पुलिस ने आरोपी अरूण कुमार पुत्र नुधिया राम वासी गांव बलियारा को गिरफ्तार कर लिया। उधर, एसपी चंबा विजय कुमार सकलानी ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि युवक की हत्या के मामले में दोस्त को गिरफतार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि वारदात के दौरान आरोपी के साथ मौजूद युवक की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
रविंद्र चौधरी
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

