-
Advertisement
पहले की दोस्ती, फिर गैंगरेप कर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने खोले कई राज
Last Updated on September 15, 2022 by sintu kumar
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri) जिले की निघासन में बुधवार शाम एक खेत में दो सगी बहनों के शव पेड़ पर फंदे से लटकते पाए गए। दोनों लड़कियां दलित समुदाय से संबंध रखती थीं। अब इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
यह भी पढ़ें- बच्चों के यौन शोषण से जुड़े मामलों पर पहचान को रखा जाए गुप्त
जानकारी के अनुसार, आरोपियों पर पॉक्सो एक्ट के तहत दुष्कर्म और हत्या की धाराएं लगाई गई हैं। पुलिस ने एक आरोपी को एनकाउंटर करने के बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी के पैर में गोली लगी है। आरोपियों की पहचान छोटू, सोहेल, हाफिज, जुनैद और हफीजुल के रूप में हुई है। वहीं, घटना के सामने आते ही स्थानीय ग्रामीणों ने निघासन चौराहे पर रास्ता जाम कर प्रदर्शन किया। लड़कियों की मां ने पड़ोस के गांव के रहने वाले 3 युवकों पर उनकी बेटियों को अगवा कर हत्या करने का आरोप लगाया है।
लखीमपुर खीरी के एसपी ने बताया कि लड़कियों के साथ पहले दुष्कर्म किया गया और फिर बाद में उनकी गला घोंटकर हत्या कर दी गई है। उन्होंने पूरे मामले में नामजद अभियुक्त समेत 6 को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि छोटू ने अन्य आरोपियों से लड़कियों की मुलाकात कराई थी। उन्होंने बताया कि जब लड़कियों ने आरोपियों पर शादी का दबाव बनाया तो उनकी हत्या की गई। हालांकि, बाकी चीजें पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में ही साफ हो पाएंगी।
ये है मामला
बता दें कि बुधवार की शाम निघासन कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से कुछ दूरी पर गन्ने के खेत में पेड़ पर फंदे से लटकते दो लड़कियों के शव मिले। पुलिस ने दोनों शव कब्जे में ले लिए हैं और मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।