-
Advertisement
सोलन : वेंटिलेटर की ग्रिल से युवती ने लगाया फंदा, ग्रंथी के घर करती थी काम
सोलन। जिला सोलन के औद्योगिक क्षेत्र परवाणू में एक युवती ने वेंटिलेटर की ग्रिल में फंदा लगाकर अपनी आत्महत्या (Suicide) कर ली। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और मामले की छानबीन की जा रही है। जानकारी के अनुसार बीती देर शाम को परवाणू पुलिस (Parwanoo Police) को सूचना मिली कि एक लड़की ने फंदे से झूल कर जान दे दी है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। गुरुद्वारा की निचली मंजिल में जहां पर ग्रंथी रणजीत सिंह अपने लड़के के साथ रहता है उनके पास एक नेपाली मूल की 18 वर्षीय संतोष निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी पिछले करीब पांच वर्ष से रह रही थी और खाना आदि बनाती थी। ग्रंथी रणजीत सिंह ने ही पुलिस को सूचना दी थी। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था और किचन से धुंआ निकल रहा था तो उन्होंने सोचा कि अंदर आग लगी होगी। रणजीत सिंह ने अन्य लोगों के साथ मिलकर लोहे के बने हुए कमरे के दरवाजे को तोड़ने की काफी कोशिश की, लेकिन दरवाजा नहीं टूटा।
यह भी पढ़ें: डिनर के बाद टहलने निकली थी महिला, घर की छत से गिरी, गई जान
जब पुलिस मौके पर पहुंची तब दरवाजे के कुंडे के स्थान पर लोहे की चादर को तोड़कर अंदर हाथ डालकर अंदर से कुंडी खोली गई। अंदर जाकर देखा तो संतोष ने लॉबी के अंदर पहले कमरे के दरवाजे के ऊपर बने लोहे के वेंटिलेटर की ग्रिल (Ventilator grill) से दुपट्टा बांधकर फंदा लगाया हुआ था साथ ही किचन में गैस जल रही थी तथा गैस के ऊपर सब्जी पकाने को रखी हुई थी। सब्जी पूरी तरह से जल चुकी थी जिस कारण से मौके पर काफी धुआं फैला हुआ था। शरीर पर किसी प्रकार की चोट, मारपीट या अन्य कोई निशान नहीं पाए गए है ना ही कोई सुसाइड नोट (Suicide note) मिला है। संतोष के माता-पिता और अन्य लोगों ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी संतोष गुरुद्वारा के ग्रंथी रणजीत सिंह के पास खुशी से रह रही थी। फिलहाल आत्महत्या को कोई कारण सामने नहीं आया है। डीएसपी परवाणू योगेश रोल्टा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

