-
Advertisement

पंजावर में फंदे से झूल गया व्यक्ति, जालंधर में रहता था परिवार के संग
ऊना। जिला के गांव पंजावर लोअर में व्यक्ति ने फंदा लगा कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम( Police Team) ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पंजावर लोअर का वरिंद्र कुमार पुत्र अशोक कुमार पंजाब के जालंधर ( Jalandhar)में अपने परिवार के साथ रहता था और बीते दिन ही वह अपने गांव आया था। जबकि उसके परिवार के सदस्य जालंधर में ही थे। गत रात उसने पंखे से फंदा लगा लिया।
यह भी पढ़ें: #Una: पुल के पास बाइक खड़ी कर Punjab के युवक ने नदी में लगा दी छलांग, पढ़ें क्या है मामला
पुलिस को दिए बयान में वीरेंद्र के चाचा ने बताया कि वीरेंद्र रात को लगभग साढ़े 8 बजे खाना खाकर कमरे में सोने चला गया था। सुबह लगभग साढ़े 9 बजे तक जब वह कमरे से बाहर नहीं आया तो उसे आवाजे लगते हुए उन्होंने कमरा खोलकर देखा तो सभी हैरान रह गए। वीरेंद्र ने पंखे की कुंडी के साथ लटककर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली थी। चाचा ने इसकी सूचना तत्काल पंडोगा पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही पंडोगा पुलिस चौकी के प्रभारी रविन्द्र कुमार टीम सहित मौके पर पहुंच गए और परिजनों के बयान दर्ज करते हुए आगामी कार्रवाई में जुट गए। वही घटना की जानकारी मृतक के परिवार वालों को फोन पर दे दी गई।