-
Advertisement
Viral Video:आइस स्केटिंग करते हुए लड़की ने किया कुछ ऐसा कि देखकर लोग रह गए दंग
आप ने आइस स्केटिंग करते हुए लोगों को देखा होगा। यह देखने में तो अच्छा और रोमांचक लगता है पर जरा सोचिए कभी आप को बर्फ पर स्केटिंग करना पड़ जाए तो क्या होगा। आइस स्केटिंग की बहुत सारी प्रतियोगिताएं होती है। रोमांच के इस खेल को देखने में जितना मजा आता है उतना ही कठिन है इसे करना। आर सोच रहे हैं आइस स्केटिंग की बात अचानक क्यों तो दरअसल आइस स्केटिंग से जुड़ा एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जो दिखाया गया है वो हर कोई नहीं कर सकता है। आईपीएस अधिकारी दीपांशु काबरा ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस वीडियो को शेयर किया है और कैप्शन में शानदार बात लिखी है। उन्होंने लिखा है, ‘सबसे बड़ी खुशी वही काम करने में है, जिसके लिए लोग कहते हैं ‘तुमसे नहीं हो पाएगा”।
यह भी पढ़ें- दुनिया का सबसे अनोखा गांव, जमीन के तीन हजार फीट नीचे बचा है, हैरान करने वाली कहानी
सबसे बड़ी खुशी वही काम करने में हैं, जिसके लिए लोग कहते हैं "तुमसे नहीं हो पायेगा" pic.twitter.com/Vj7VdCeRRv
— Dipanshu Kabra (@ipskabra) March 22, 2022
इस वीडियो में एक लड़की आइस स्केटिंग करती नजर आती है और सिर्फ स्केटिंग ही नहीं बल्कि बीच-बीच में बैकफ्लिप भी मारती है। आप ने देखा होगा कि बैकफ्लिप मारना आसान नहीं होता पर ये लड़की तो आइस स्केटिंग करते हुए बैकफ्लिप मार रही है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि लड़की स्केटिंग करते हुए बैकफ्लिप मारती है और फिर एक पैर ऊपर उठाकर स्केट करने लगती है। फिर थोड़ी ही देर में वह कुछ और भी स्टंट्स दिखाती है। लड़की के इस गजब के टैलेंट को देख कर लोग दंग रह गए। महज 9 सेकेंड के इस वीडियो को अब तक 9 हजार से भी अधिक बार देखा जा चुका है, जबकि सैकड़ों लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है।

