-
Advertisement
नाहनः #Truck से टकराई Bike, युवती की मौत- युवक घायल
नाहन। सिरमौर (Sirmaur) जिला मुख्यालय नाहन (Nahan) में आईटीआई के समीप हुए एक सड़क हादसे में बाइक पर सवार 18 वर्षीय युवती की मौत हो गई है। जबकि, बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल का मेडिकल कॉलेज नाहन में उपचार चल रहा है। जानकारी के मुताबिक नाहन-शिमला सड़क पर आईटीआई (ITI) के समीप सोमवार दोपहर एक भीषण हादसा हुआ। पुलिस (Police) के अनुसार हादसे का कारण ट्रक को ओवरटेक करना बताया गया है। बताया जा रहा है कि नाहन से एक ट्रक बनोग की ओर जा रहा था। इसी बीच बाइक चालक ने इसी दिशा में जाते वक्त आईटीआई के समीप पहुंचते ही ट्रक को ओवरटेक किया। जहां ट्रक से टकरा बाइक चालक नियंत्रण खो बैठा।
यह भी पढ़ें: #RoadAccident : सिरमौर में बोलेरो खाई में लुढ़की, कालाअंब में दो Scooty सवार टकराए
हादसे में सैनधार की कोटला मोलर पंचायत के पालनू गांव के रहने वाले मनीष पुत्र संजय व नाहन के गुन्नूघाट निवासी शैफाली पुत्री जाकिर अली गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत मेडिकल कॉलेज नाहन (Medical College Nahan) पहुंचाया गया। जहां 18 वर्षीय युवती की मौत हो गई। वहीं हादसे में घायल मनीष का उपचार चल रहा है। हादसे की पुष्टि एसपी सिरमौर डॉ. केसी शर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है। गुन्नूघाट पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।

