-
Advertisement

यहां शादी से पहले लड़की को होना पड़ता है गर्भवती, आसान नहीं लड़के के लिए लेना तलाक
दुनियाभर के हर देश में तलाक लेने के नियम एक जैसे ही हैं। जैसा कि हम जानते हैं कि तलाक के लिए अर्जी डालकर शादी को तोड़ा जा सकता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में एक समुदाय ऐसा भी है, जहां तलाक लेने के नियम सबसे अलग हैं। इस समुदाय के लोग तलाक लेने से पहले के लिए हजार बार सोचना पड़ता है।
यह भी पढ़ें- मानसून में बुखार को भूलकर भी ना करें इग्नोर, जरूर करवाएं ये टेस्ट
ये देश के पश्चिम बंगाल (West Bengal) के अलीपुरद्वार जिले में जलपाईगुड़ी के टोटोपड़ा कस्बे में रहने वाली टोटो जनजाति के बारे में। भूटान सीमा के नजदीक रहने वाली ये जनजाति प्रकृति की गोद में रहती है। इस जनजाति के लोग तलाक लेने से पहले खास तरह की पूजा का आयोजन करते हैं। इस पूजा में बहुत खर्च किया जाता है। इसलिए तलाक लेने से पहले लड़का हजार बार सोचता है।
बता दें कि टोटो जनजाति की संख्या कम होती जा रही है। टोटो जनजाति में अब सिर्फ 1600 लोग ही हैं, जो कि करीब आठ किलोमीटर के दायरे में बसे हुए हैं। हालांकि, सरकार इस समुदाय की आबादी बढ़ाने की कोशिश में जुटी हुई है, लेकिन ये लोग अपना परिवार लगातार छोटा कर रहे हैं।
आपको ये जानकर हैरानी होगी कि टोटो जनजाति में शादी को लेकर एक अनोखी रीति निभाई जाती है। इस जनजाति में लड़कियों की शादी तब की जाती है, जब वे मां बन जाती हैं। बिना मां बिने किसी भी लड़की की शादी नहीं होती है। इस जनजाति के रिवाज के अनुसार, पहले लड़का अपनी पसंद की लड़की को भगा कर ले जाता है। जिसका कोई विरोध नहीं करता और फिर लड़की एक साल तक लड़के के घर में रहती है। इस दौरान अगर लड़की गर्भवती हो जाती है तो उसे शादी के योग्य माना जाता है। वहीं, अगर कोई लड़की एक साल के अंदर गर्भवती नहीं होती है तो उसकी शादी नहीं की जाती है।