- Advertisement -
दुनिया में जहां लड़के की लड़की से शादी करने की परंपरा सदियों से चलती आ रही है। वहीं, आजकल कुछ शादियां ऐसी भी हो रही हैं, जिसमें लड़का लड़के से और लड़की लड़की से ही शादी करती हुई नजर आ रही है। अब पिछले कुछ दिनों से एक लड़की की शादी चर्चा का विषय बन गई है। दरअसल, इस लड़की ने बिना दूल्हे के शादी करने का फैसला लिया है। इतना ही नहीं बीते बुधवार इसने खुद से विवाह रचा लिया है।
माना जा रहा है कि भारत में ऐसी शादी होने का ये पहला मामला है। खुद से शादी करने वाली इस लड़की का नाम क्षमा बिंदु (Kshama Bindu) है। क्षमा बिंदु ने तीन दिन पहले ही शादी रचा ली है। इस शादी में ना तो पंडित था ना ही दूल्हा। क्षमा ने खुद की मांग में सिंदूर भरा और खुद को मंगलसूत्र पहनाकर अकेले ही सात फेरे भी लिए। शादी से पहले मेंहदी और हल्दी जैसी रस्में भी निभाई गईं।
क्षमा का कहना है कि वे इस शादी से बेहद खुश हैं और अब आखिरकार वे शादीशुदा महिला हैं। क्षमा का कहना है कि उसके कुछ पड़ोसियों को उसकी शादी को लेकर आपत्ति थी। जिसके चलते क्षमा को आशंका थी कि शादी वाले दिन ये लोग शादी में बाधा डाल सकते हैं इसलिए क्षमा ने तय सीमा से पहले ही शादी रचा ली। क्षमा ने अपनी शादी की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @kshamachy पर शेयर की हैं।
बता दें कि क्षमा 11 जून, 2022 को शादी करने वाली थीं, लेकिन उस दिन किसी विवाद की आशंका के कारण उन्होंने तय समय से पहले शादी करने का निर्णय लिया और 8 जून, 2022 को ही खुद से किया वादा पूरा किया। शादी में क्षमा के कुछ दोस्त और करीबी रिश्तेदार भी शामिल हुए थे। शादी की पंडित ने डिजिटल तरीके से करवाईं, जो कि 40 मिनट तक चलीं।
- Advertisement -