- Advertisement -
शिमला। हिमाचल में कांग्रेस की सरकार (Congress Govt) बनते ही नियुक्तियों का दौर शुरू हो गया है। बुधवार को हिमाचल सरकार ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संयुक्त सचिव गोकुल बुटेल (Gokul Butail) को सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का प्रधान सलाहकार आईटी (Principal Advisor IT) नियुक्ति किया है। इसके अलावा कांग्रेस उपाध्यक्ष नरेश चौहान को सीएम का प्रधान मीडिया सलाहकार लगाया है। इसे लेकर मुख्य सचिव आडी धीमान ने आदेश भी जारी कर दिए हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि सुक्खू की सरकार में दोनों को कैबिनेट रैंक दिया है।
बता दें कि हिमाचल में विधानसभा चुनाव के दौरान गोकुल बुटेल ने ही आईटी वॉर रूम का काम देखा था। पूर्व कांग्रेस सरकार में भी गोकुल बुटेल प्रधान आईटी सलाहकार रह चुके हैं। गोकुल बुटेल को वीरभद्र सिंह की सरकार में सलाहकार (आईटी) नियुक्त किया गया था। इसी तरह सुखविंद्र सिंह के करीबी नरेश चौहान (Naresh Chauhan) उपाध्यक्ष के साथ साथ मीडिया विभाग का दायित्व देखते रहे हैं। बीजेपी सरकार पर नरेश चौहान निरंतर हमला करते नजर आते थे। शिमला से मीडिया के माध्यम से वह अक्सर बीजेपी सरकार को घेरते रहे हैं। इसी के चलते उन्हें सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhwinder Singh Sukhu) का प्रधान मीडिया सलाहकार नियुक्त किया है। इन दोनों की नियुक्ति आदेश भी राज्य के चीफ सेक्रेटरी आरडी धीमान (Chief Secretary RD Dhiman) ने जारी कर दिए हैं। दोनों नियुक्तियां तुरंत प्रभाव से लागू होंगी। बता दें कि सुक्खू के सीएम पद की शपथ लेने के बाद अभी तक तीन नेताओं को कैबिनेट रैंक दे दिया है। इनमें सुनील शर्मा बिट्टू, गोकुल बुटेल और नरेश चौहान शामिल हैं।
- Advertisement -