-
Advertisement
Donald Trump को एक और झटका : YouTube ने ब्लॉक किया ऑफिशियल अकाउंट
Last Updated on January 13, 2021 by Deepak
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुसीबतें अब बढ़ती जा रही हैं। फेसबुक और ट्विवटर अकाउंट बंद होने के बाद अब Google ने डोनाल्ड ट्रंप का YouTube अकाउंट ब्लॉक कर दिया है। ये डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) का ऑफिशियल अकाउंट है। हालांकि ट्विटर ने ट्रंप का अकाउंट रिस्टोर कर दिया, लेकिन उन्हें चेतावनी दी। चेतावनी ये थी कि अगर बाद में पॉलिसी का उल्लंघन हुआ तो अकाउंट हमेशा के लिए बैन कर दिया जाएगा। हालांकि फेसबुक ने अनिश्चितकाल के लिए ट्रंप का अकाउंट सस्पेंड कर दिया है।
ये भी पढ़ें :- Trump ने मानी हार, Biden की जीत पर सीनेट की मुहर, 20 जनवरी को लेंगे राष्ट्रपति पद की शपथ
YouTube पर डोनाल्ड ट्रंप के लगभग 30 लाख सब्सक्राइबर्स हैं। YouTube ने ना सिर्फ ट्रंप का अकाउंट बैन किया है, बल्कि ट्रंप के YouTube चैनल से सभी वीडियोज पर कॉमेंट्स भी बंद कर दिए हैं। ये वॉयलेंस का रिस्क देखते हुए किया गया है। ट्रंप का ऑफिशिल चैनल बैन होने के बाद अब कम से कम सात दिन तक उस चैनल से कॉन्टेंट अपलोड नहीं हो सकेगा। डोनाल्ड ट्रंप के अकाउंट से भले ही नए वीडियोज अपलोड ना हों, लेकिन पहले के वीडियोज देखे जा सकते हैं। YouTube ने हालांकि पुराने वीडियोज से भी कमेंट का ऑप्शन हटा दिया है।
गौर हो कि डोनाल्ड ट्रंप पिछले कुछ समय से अमेरिकी कैपिटल में हिंसा भड़काने को लेकर विवादों में हैं। Google ने ट्वीट किया, ‘पॉलिसी वॉयलेशन को लेकर और संभावित हिंसा को मद्देनजर रखते हुए हमने डोनाल्ड जे। ट्रंप का अकाउंट सस्पेंड कर दिया है और अब नए कंटेंट अपलोड नहीं किए जा सकेंगे’। दरअसल, सिविल राइट ग्रुप्स ने गूगल से डोनाल्ड ट्रंप का YouTube अकाउंट सस्पेंड करने को कहा था। ऐसा ना करने पर उनहोंने YouTube को वर्ल्ड वाइड बायकॉट की भी धमकी दी थी।