-
Advertisement
Breaking : गोपाल नाग मेयर, राजकुमार चुने गए पालमपुर नगर निगम के डिप्टी मेयर
आखिर कार आज पालमपुर नगर निगम को मेयर व डिप्टी मेयर मिल ही गए। सर्वसम्मति से गोपाल नाग (Gopal Nag) पालमपुर नगर निगम (Palampur Municipal Corporation) के मेयर चुने गए हैं। वहीं डिप्टी मेयर (Deputy Mayor) पद पर राजकुमार (Rajkumar) का चयन हुआ है। इससे पहले मेयर (Mayor) के पद के लिए राधा सूद (Radha Sood) का नाम चल रहा था लेकिन आखिर समय पर वे दौड़ से बाहर हो गईं। गोपाल नाग बीजेपी (BJP) छोड़कर कांग्रेस (Congress) में शामिल हुए हैं। अब उन्हें मेयर पद मिल गया है। कांग्रेस की ओर से सीपीएस किशोरी लाल को नगर निगम के मेयर व डिप्टी मेयर के चुनाव के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था। वहीं स्थानीय विधायक व सीपीएस आशीष बुटेल ने कहा कि दो निर्दलीय पार्षदों ने भी उन्हें समर्थन दिया है।
यह भी पढ़े:बीजेपी का कांग्रेस पर आरोप: नगर निगम में विधायकों को वोटिंग अधिकार, लोकतंत्र की हत्या
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Follow the Himachal Abhi Abhi WhatsApp Channel


