-
Advertisement
नशे का कारोबार कर रहा था किराना स्टोर मालिक, ढाई किलोग्राम #Charas के साथ #Arrest
कुल्लू। जिला पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। ऐसे में बंजार उपमंडल के पलाहच में पुलिस ने किराना स्टोर मालिक के कब्जे से ढाई किलोग्राम से अधिक चरस (Charas ) बरामद की है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक उनको गुप्त सूचना मिली थी कि पलाहच में किराना स्टोर मालिक नशे का कारोबार कर रहा है। पुलिस ने किराना स्टोर मालिक के कब्जे से 2 किलो 54 ग्राम चरस के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार (Arrest) किया है। नशा तस्कर की पहचान 55 वर्षीय डोला राम पलाहच निवासी के रूप में हुई है।
यह भी पढ़ें: #Solan में होटल से चरस तस्कर दो किलो से ज्यादा #Charas सहित धरा
एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस को बड़े दिनों से किराना स्टोर मालिक (Grocery store owner) के नशे के कारोबार को लेकर सूचना मिल रही थी ऐसे में पुलिस की टीम ने दबिश देकर किराना स्टोर मालिक डोला राम को 2 किलो 54 ग्राम के साथ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के अंतर्गत गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि पुलिस लगातार गुप्त सूचना के आधार पर नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। उन्होंने कहा कि किराना स्टोर मालिक की फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन भी की जाएगी। फिलहाल चरस तस्कर को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस रिमांड में चरस तस्कर से कड़ी पूछताछ की जाएगी और कब से किराना स्टोर मालिक नशे का काला कारोबार कर रहा है और नशे के कारोबार को लेकर कहां-कहां तक इसके लिंक है इसकी छानबीन की जाएगी।
हिमाचल की ताजा अपडेट Live देखनें के लिए Subscribe करें आपका अपना हिमाचल अभी अभी YouTube Channel…


