-
Advertisement

बारात लेकर अटारी बॉर्डर पहुंचा दूल्हा, Pakistan में हैं दुल्हन-फिर जो हुआ पढ़ें एक क्लिक पर
Groom Reached Attari Border : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच बढे तनाव में एक दूल्हा बुरी तरह पिस रहा है। दरअसल उसकी दुल्हन पाकिस्तान में हैं,उसे ब्याह रचाने सिंध प्रांत के (Amarkot) अमरकोट जाना है,पर बीएसफ (BSF) उसे अटारी बॉर्डर से आगे जाने की अनुमति नहीं दे रही है। इसके चलते दूल्हे को बिना दुल्हन के ही वापस अपने घर राजस्थान के बाड़मेर (Barmer In Rajasthan) लौटना पडा है। ब्याह 30 अप्रैल को तय हुआ है,लेकिन अब दोनों देशों के रिश्तों में आई खटास के बाद ये संभव नहीं दिख रहा है।
बाड़मेर जिले के संजय सिंह की चार साल पहले हुई थी सगाई
हुआ यूं कि सेहरा बांध व शेरवानी पहने राजस्थान के बाड़मेर जिले के संजय सिंह बारात लेकर अटारी बॉर्डर पर पहुंचे । संजय सिंह 30 अप्रैल को संजय सिंह पाकिस्तान के सिंध प्रांत के अमरकोट की रहने वाली केसर कंवर से शादी के बंधन में बंधने वाले थे। बीएसएफ अधिकारियों ने उन्हें बॉर्डर पर ही रोक दिया। अधिकारियों के मुताबिक दूल्हे और बारातियों के पास पाकिस्तान की नागरिकता नहीं थी जिसके बाद यह फैसला लिया गया। संजय सिंह (Sanjay Singh) और केसर कंवर की चार साल पहले सगाई हुई थी। केसर कंवर का वीजा ना बढ़ने की वजह से उन्हें वापस पाकिस्तान जाना पड़ा था। इसके बाद बड़ी मुश्किलों के बाद संजय सिंह और उसके परिवार के कुछ लोगों को वीजा मिलाए जो 12 मई तक वैध था। इसके बाद दोनों ने 30 अप्रैल को शादी करने का फैसला लिया था। संजय सिंह शादी करने के लिए परिवार और कुछ अन्य रिश्तेदारों के साथ शुक्रवार को पाकिस्तान जाने के लिए अटारी बॉर्डर पर पहुंचे, लेकिन उन्हें इसकी इजाजत नहीं मिली।
भारत सरकार से पाकिस्तान जाने की इजाजत मांगी
पाकिस्तान जाने की इजाजत ना मिलने पर संजय सिंह का कहना है कि उन्हें बहुत मुश्किल से पाकिस्तान (Pakistan) का वीजा मिला था। पाकिस्तान में उनकी दुल्हन केसर के घर पर भी शादी की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और वहां लोग उनका इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने भारत सरकार से उन्हें पाकिस्तान जाने की इजाजत देने की अपील की है। याद रहे कि भारत सरकार ने पहलगाम हमले के बाद सख्त कार्रवाई करते हुए पाकिस्तानी नागरिकों को 48 घंटे में भारत छोड़ने का अल्टीमेटम दिया है। इसके तहत शुक्रवार को अमृतसर के (Attari Border) अटारी बॉर्डर से 191 पाकिस्तानी नागरिकों को सीमा पार भेजा गया है। वहीं 287 भारतीय अटारी के रास्ते पाकिस्तान से भारत लौटे हैं। अब संजय सिंह दोनों देशों के रिश्तों में आई दरार का शिकार होता दिख रहे है।
-पंकज शर्मा
Tags