-
Advertisement
शाबाश! मंडी में चौकीदार का बेटा गगनेश बना भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट
Last Updated on December 12, 2023 by Soumitra Roy
वी.कुमार/ मंडी। खेल एवं युवा सेवाएं विभाग में चौकीदार (Guard) के पद पर कार्यरत बलदेव सिंह का बेटा सेना में लेफ्टिनेंट (Lieutenant) हो गया है। मंडी (Mandi) के गांव कोठी गैहरी रिवालसर के गगनेश कुमार ने यह उपलब्धि हासिल की है। मंगलवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आर्मी मेडिकल कोर प्रशिक्षण सेंटर (Army Medical Core Training Center) में हुए पासिंग आउट (Passing Out Parade) हुए 47 जवानों में गगनेश का बलदेव सिंह मां इंदिरा देवी ने कंधे पर बैज लगाकर अभिनंदन किया। इस समारोह के लिए विशेषतौर पर गए गगनेश के पिता बलदेव सिंह ने बताया कि गगनेश पहले सेना में लिपिक (Clerk) के पद पर कार्यरत था। इसी बीच उसने सेना में कमीशन हासिल किया। उसका दूसरा बेटा भी सेना में क्लर्क है। सेना में जाने से पहले गगनेश जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर बैडमिंटन का अच्छा खिलाड़ी रहा हैं।
पिता ने सीमित साधनों से बच्चों को पढ़ाया
पिता बलदेव सिंह मंडी के पड्डल मैदान स्थित खेल एवं युवा सेवाएं विभाग में 28 साल तक दिहाड़ीदार के तौर पर कार्यरत रहे। तीन साल पहले ही उन्हें विभाग ने नियमित करके चौकीदार बनाया है। अपने सीमित साधनों से दोनों बच्चों को सेना में भर्ती करवाने और एक को लेफ्टिनेंट बनाने में दिन रात की मेहनत काम आई है। गगनेश के लेफ्टिनेंट बनने से गांव कोठी गहरी में खुशी का माहौल है। गगनेश ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा राजकीय माध्यमिक पाठशाला पड्डल मण्डी से तथा आर्य समाज मण्डी से उत्तीर्ण की थी।