-
Advertisement
Haryana: शराब के दो ठेकेदारों की गोली मारकर हत्या; लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हुए गिरफ्तार
सिरसा। हरियाणा (Haryana) के सिरसा जिले में तीन से चार हथियारबंद हमलावरों ने कथित तौर पर दो शराब ठेकेदारों की गोली मारकर हत्या (Murder) कर दी। हत्या के पीछे गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) का नाम सामने आया है। वारदात के बाद चौटाला से फरार दो आरोपितों को पीलीबंगा पुलिस ने नाकेबंदी कर गिरफ्तार (Arrested) कर लिया है। दोनों आरोपित अंकित व राहुल ने हत्याकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। वारदात के लिए भरतपुर जेल में बंद लॉरेंस ने ही संगरिया निवासी राहुल उर्फ मिनी पेट्रोल को आदमी तथा हथियार उपलब्ध करवाया था। सिरसा पुलिस ने इस वारदात को सुलझाने के लिए एसआइटी गठित की थी। सिरसा पुलिस ने चौटाला गांव में एफआइआर में नामजद रहे छोटू भाट के बेटे सन्नी भाट को गिरफ्तार किया है।
यह भी पढ़ें: Punjab: दबंगों ने अनुसूचित जाति के व्यक्ति को अगवा कर पीटा, जबरन पिलाया पेशाब
बेखौफ हत्यारों ने की थी तीस राउंड फायरिंग
पुलिस ने बताया कि यह घटना सोमवार शाम को राजस्थान की सीमा से सटे गांव चौटाला के पास हुई। उन्होंने बताया कि हमलावर मोटरसाइकिल पर सवार होकर शराब के ठेके के पास आए और उन दोनों पर गोलियां चला दीं। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान मुकेश और जय प्रकाश के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि तीस राउंड से अधिक गोलियां चलाई गईं और उन्हें सोमवार रात पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। डबवाली सदर थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि मृतक मुकेश और जयप्रकाश दोनों शराब के कारोबारी हैं और इनका गांव के ही कुछ लोगों के साथ अवैध शराब बेचने को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। जिसके चलते इस घटना को अंजाम दिया गया। बताया जाता है कि प्रकाश पूनियां 6 वर्ष पूर्व 2014 में संगरिया में हुए दोहरे हत्याकांड में शामिल था। छात्र संघ चुनाव के दौरान उसने अपने साथियों के साथ मिलकर अंधाधुंध फायरिंग करके डबवाली के गांव सक्ताखेड़ा निवासी अमनदीप उर्फ सोनू बिश्नोई तथा जंडवाला बिश्नोईयां निवासी संदीप बिश्नोई उर्फ पेट्रोल की हत्या कर दी थी। इसी वारदात का बदला लेने के लिए लॉरेंस बिश्नोई ने इन दोनों की हत्या कारवाई है।
