-
Advertisement
रील वाली Oshin फिर चर्चा में, शिमला शहर की SDM पद पर रहते कर दिया ऐसा काम, खफा हो गई सरकार
Oshin Sharma: सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी सक्रियता और फिटनेस पोस्ट को लेकर चर्चा में रहने वाली हिमाचल की एचएएस अधिकारी ओशिन शर्मा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनका सोशल मीडिया पर साझा किया गया एक वीडियो है, जिसने नई बहस को जन्म दे दिया है। प्रशासनिक जिम्मेदारी के अहम पद पर तैनात यह अधिकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक निजी कंपनी के उत्पादों को प्रमोट करती हुई नजर आईं, जिसके बाद काफी ट्रोल होने लगी तो उन्होंने फेसबुक से यह वीडियो डिलीट कर दिया। सवालों का दौर शुरू हुआ और मामला मुख्य सचिव संजय गुप्ता तक जा पहुंचा।
सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी सक्रियता और फिटनेस पोस्ट को लेकर चर्चा में रहने वाली हिमाचल की एचएएस अधिकारी ओशिन शर्मा एक बार फिर सुर्खियों में हैं।@TheOshinSharma @SukhuSukhvinder @jairamthakurbjp@InduGoswamiBJP @BJP4Himachal @JPNadda @SikanderBJP pic.twitter.com/AS15B76ceu
— Himachal Abhi Abhi (@himachal_abhi) February 27, 2026
संजय गुप्ता ने मामले की जांच के निर्देश
ओशिन ने अपने फेसबुक पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा- आज मैंने एक कंपनी का पहला पार्सल रिसीव किया है। इसके बाद उन्होंने अपना कोड शेयर किया, जिसका इस्तेमाल कर लोग 10 प्रतिशत डिस्काउंट प्राप्त कर सकते हैं। इसके बाद उन्होंने लिखा है कि अपने फिटनेस जर्नी को शुरू करें। वीडियो में ओशिन शर्मा अपने ऑर्डर को अनबॉक्सिंग करते हुए भी दिखाई देती हैं। इस वीडियो पर लोगों ने कमेंट कर सवाल उठाए थे। बताया जा रहा है कि ओशिन शर्मा की शिकायत सरकार से भी कई गई है। इस शिकायत पर मुख्य सचिव संजय गुप्ता ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पूरे मामले का पता करने के निर्देश दिए हैं। जाहिर है सिविल सर्विसेज कंडक्ट नियम 15 (1) के अनुसार कोई भी सरकारी कर्मचारी किसी कारोबार, नौकरी में शामिल नहीं हो सकता।
संजू चौधरी
