-
Advertisement
Shimla में बढ़ाई कोरोना टेस्टिंग, रिज पर मोबाइल वैन से शुरू किए निशुल्क Corona Test
शिमला। राजधानी शिमला (Shimla) में बीते कुछ दिनों से कोविड-19 मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है और जिला में मौत का आंकड़ा भी बढ़ गया है। जिसका मुख्य कारण लोगों का समय पर कोविड-19 टेस्ट (Covid-19 Test) ना होना और सही समय पर इलाज (Treatment) ना मिल पाना है। जिसे ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जिला में टेस्टिंग बढ़ा दी है। जिला स्वास्थ्य विभाग ने शिमला के रिज (Ridge) में निशुल्क टेस्टिंग (Free Testing) शुरू कर दी है, जहां कोई भी व्यक्ति स्वेच्छा से टेस्ट करवा सकता है। शिमला जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुरेखा चोपड़ा ने बताया कि लोग कोरोना महामारी को लेकर घबराए हुए हैं। इसलिए लोग अस्पताल में टेस्ट के लिए आने से परहेज कर रहे हैं। जिसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने रिज पर मोबाइल वैन द्वारा कोरोना टेस्ट लेने शुरू किए हैं।
यह भी पढ़ें: Himachal में #Corona रिकवरी रेट 86 फीसदी के करीब पहुंचा-आज 133 हुए ठीक

इसमें खासतौर पर बुजुर्गों और जो पहले से गंभीर बीमारी शुगर, बीपी, सांस लेने में तकलीफ इत्यादि के मरीजों के लिए सुविधा शुरू की है, ताकि बीमारी का समय पर पता चले सके और मरीज को उपचार मिल जाए। उन्होंने बताया कि शिमला में 13 मरीजों की मृत्यु अस्पताल (Hospital) पहुंचने के 24 घंटे के भीतर हुई है, जिनकी बीमारी का समय पर पता नहीं चल पाया। सुरेखा चोपड़ा ने लोगों से अपील की है कि वह स्वास्थ्य विभाग (Health Department) द्वारा शुरू की गई इस सुविधा का फायदा उठाएं और अपने कोरोना टेस्ट (Corona Test) करवाएं। वहीं, सीएमओ शिमला ने कहा कि शिमला के अधिकतर दुकानदार बजुर्ग हैं, दुकान में भी दिन में सेंकडों लोग आते हैं। इससे कोरोना का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए उन लोग से भी स्वास्थ्य विभाग ने अपील की है कि वो लोग भी अपने टेस्ट करवाएं, क्योंकि दिन प्रतिदिन महामारी बढ़ रही है।
यह भी पढ़ें: स्कूलों में जा रहे 27 छात्रों का Covid-19 टेस्ट आया पॉज़िटिव; मचा हड़कंप-पेरेंट्स परेशान

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

