-
Advertisement

हिमाचल प्रदेश में भारी हिमस्खलन, मनाली-लेह मार्ग पूरी तरह बाधित
मनाली। हिमाचल प्रदेश के बारालाचा दर्रे (Baralacha Pass)में भारी हिमस्खलन से मनाली-लेह मार्ग (Manali-Leh road)पूरी तरह से बाधित हो गया है। सीमा सड़क संगठन (BRO)की टीम हिमस्खलन को हटाने में जुटी हुई है। इससे पहले बीआरओ ने मंगलवार शाम को बारालाचा दर्रे के दोनों छोर जोड़कर मनाली-लेह मार्ग बहाल कर दिया था। लेकिन बुधवार सुबह सूरज ताल के पास भारी हिमस्खलन हो गया। बर्फ के साथ-साथ मिट्टी व पत्थर भी सड़क पर आ गिरे इससे सड़क मार्ग पूरी तरह से बाधित (Completely Disrupted) हो गया।
यह भी पढ़ें:लेह-मनाली मार्ग पर दारचा से आगे नहीं जाएंगे वाहन , बारलाचा दर्रा भी बंद
हिमस्खलन को हटाने के लिए जिनजिंगबार से बीआरओ की टीम इस वक्त मार्ग बहाली के काम में जुटी हुई है। उम्मीद की जा रही है कि शाम तक मार्ग बहाल हो जाए। एसपी लाहुल-स्पीति मानव वर्मा (SP Lahul-Spiti Manav Verma) हर दो घंटे में मनाली-लेह मार्ग की ताजा जानकारी सोशल मीडिया के मार्फत साझा कर रहे हैं। उन्होंने सभी वाहन चालकों से आग्रह किया है कि वो दारचा से वापस लौट जाएं। क्योंकि शाम तक ही मार्ग बहाल हो सकेगा,इसलिए अब गुरुवार को ही लेह जा पाएंगे।
यह भी पढ़ें: लाहुल- स्पीति के ग्वाजंग नाले से भागा नदी में गिरा हिमखंड
क्योंकि मंगलवार शाम को लेह मार्ग की बहाली का समाचार सुनकर मनाली में फंसे लेह-लद्दाख के लोगों में खुशी उमड़ पड़ी थी। वे सुबह ही दारचा पहुंचना भी शुरू हो गए थे,लेकिन वहां पहुंचते ही उन्हें जब दोबारा मार्ग बंद होने का पता चला तो मायूस हो गए। इन सभी से एसपी ने वापस लौटने का आग्रह किया है।