-
Advertisement
भरमौर-पठानकोट हाईवे पर भारी लैंडस्लाइड, चुराह में महिला लापता
चंबा। भरमौर-पठानकोट (Bharmour-Pathankot) हाईवे रजेरा, करियां और चनेड़ के पास मंगलवार सुबह मूसलाधार बारिश के चलते भारी लैंडस्लाइड (Heavy Landslide) हुआ है। लैंडस्लाइड के चलते वाहनों की रफ्तार थम गई है, जिससे स्कूली बच्चों सहित नोकरीपेशा लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, दूसरी ओर चुराह (Churah) के गांव मंगली निवासी हेमराज की पत्नी मवेशियों को चराने के लिए घर गांव से करीब दो किलोमीटर दूर गई थी।
लेकिन अभी तक महिला को कोई पता नहीं चल पाया है। परिजनों ने सोमवार रात तक महिला को तलाश किया लेकिन वह कहीं नहीं मिली। मंगलवार को एसडीएम चुराह और तहसीलदार मौके पर पहुंचे और महिला को ढूंढने के लिए सर्च अभियान और तेज करने के निर्देश दिए।
