-
Advertisement
भरमौर-पठानकोट हाईवे पर पेड़ गिरने से थमी वाहनों की रफ्तार
Last Updated on August 21, 2022 by sintu kumar
चंबा। भारी बारिश (Heavy Rain) ने प्रदेश में तबाही मचा दी है। इस बरसात ने कई लोगों की जिंदगियां लील ली हैं। कई पुल बारिश की वजह से क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। घरों में मलबा आने से कई लोग मौत के घाट उतर गए हैं। नदी-नाले उफान पर हैं। हर जगह भूस्खलन की खबरें हैं। प्रदेश की तमाम सड़कें बाधित हैं। पहाड़ियों के खिसकने (Landsliding) से मलबा और बड़े-बड़े पत्थर गिरने से रोड क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। यातायात भी बाधित हो चुका है। प्रदेशवासी दिक्कतों का सामना करने को मजबूर हैं।
यह भी पढ़ें:हिमाचल में तबाही का मंजर, भारी बारिश से 15 लोगों की मौत; 6 लापता- कई गाड़ियां बहीं
इसी कड़ी में चंबा जिले के कांदू के पास रविवार भारी भूस्खलन हुआ है। यहां पेड़ गिरने से भरमौर-पठानकोट हाईवे (Bharmour-Pathankot Highway) बंद हो गया है। वहीं अस्थायी दुकानों पर चीड़ के पेड़ गिर गए हैं। हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थम गई है। प्रशासन ने हाईवे को खोलने का प्रयास शुरू कर दिया है। मगर हाईवे को बहाल करना एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग चुकी हैं। विभागीय मशीनरी मौके पर पहुंच चुकी है। मलबे को हटाने का कार्य किया जा रहा है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group