-
Advertisement
सीमावर्ती क्षेत्रों में हाई अलर्ट: CM Sukhu ने ली उच्च स्तरीय बैठक, लोगों से एहतियात बरतने की अपील
CM Sukhu: देश में ताज़ा हालात को देखते हुए सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhwinder Singh Sukhu)ने एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई। बैठक में पंजाब के साथ लगते नूरपुर और देहरा में प्रशासन को इमरजेंसी सायरन बजते ही सीमावर्ती क्षेत्र में ब्लैक आउट करने के निर्देश दिए हैं। सीएम सुक्खू ने लोगों से सुरक्षा के लिए एहतियात बरतने की अपील की गई है। साथ ही सीएम ने सोशल मीडिया के भ्रामक प्रचार से बचने की अपील की है। सीएम ने जम्मू और कश्मीर में रह रहे हिमाचल के छात्र पूरी तरह सुरक्षित हैं, यदि कोई वापस हिमाचल आना चाहता है, तो इसका प्रबंध किया जाएगा।
एसपी और डीसी को कड़ी निगरानी रखने को कहा
सीएम सुक्खू ने कहा कि परिस्थितियों को देखते हुए सरकार ने फैसला किया है कि प्रदेश में छुट्टियों के दौरान भी सीएम कार्यालय, मुख्य सचिव कार्यालय, आपदा प्रबंधन, सामान्य प्रशासन विभाग और गृह विभाग को 24 घंटे कार्यरत रहने के निर्देश दिए गए हैं। सभी जिलों के एसपी और डीसी को स्थिति पर कड़ी निगरानी रखने को कहा गया है।
फिलहाल घबराने की जरूरत नहीं
उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस, स्वास्थ्य विभाग और अन्य आपातकालीन सेवाओं से जुड़े कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। सीएम ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि फिलहाल घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि राज्य में फिलहाल कोई खतरा नहीं है। हालांकि एहतियात के तौर पर सतर्क रहने की सलाह दी गई है
सेना के पराक्रम के लिए प्रशंसा की
सीएम सुक्खू ने भारतीय सेना के पराक्रम के लिए प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि भारत की सेना पाकिस्तान के हमले का माक़ूल जवाब दे रही है। पाकिस्तान ने कई बार भारत पर हमले की कोशिश की,लेकिन भारतीय सेना ने हर हमले को नाकाम कर दिया है। हिमाचल प्रदेश की जनता पूरी मज़बूती से सेना के साथ खड़ी हुई है। सरकार ने आम जनता से अनुरोध किया है कि वे इस स्थिति में घबराएं और सरकार प्रशासन की ओर से दी जा रही हिदायतों का पालन करें।
संजू चौधरी
